{"_id":"66176e8925e183789c01f237","slug":"chaitra-navratri-2024-tips-for-wearing-anarkali-suit-in-navratri-puja-2024-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2024: नवरात्रि की पूजा में पहनना है अनारकली सूट तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri 2024: नवरात्रि की पूजा में पहनना है अनारकली सूट तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट
वर्तमान समय में पूरे देश में चैत्र नवरात्रि की धूम दिखाई दे रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में हर कोई माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करता है। बहुत से लोग तो व्रत-उपवास रखते हैं, तो वहीं कई लोग अपने घरों में माता की स्थापना करके उनकी पूजा करते हैं।
कहा जाता है कि महिलाओं को माता रानी की पूजा हमेशा अच्छी तरह से तैयार होकर करनी चाहिए। यही वजह है कि महिलाएं नवरात्रि की पूजा में काफी सज-संवर कर जाती हैं। अगर आप पूजा के दौरान अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है।
चाहे लड़कियां हों या महिलाएं, हर किसी को अनारकली सूट पहनना बेहद पसंद होता है। इसे पहनते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। इस लेख में हम आपको अनारकली सूट को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
2 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनना है अनारकली सूट तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
फिटिंग हो सही
कपड़ा चाहे जो भी हो, अगर उसकी फिटिंग सही नहीं होगी, तो आपका लुक खराब हो जाएगा। ऐसे में हमेशा सही फिटिंग के ही कपड़े पहनें। वहीं अगर बात चल रही है अनारकली सूट की, तो ये सही फिटिंग का होना बेहद जरूरी है। अनारकली सूट अगर ज्यादा टाइट होगा, तो ये देखने में अजीब लगेगा, वहीं ढीला सूट आपके फिगर को खराब दिखाएगा।
3 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनना है अनारकली सूट तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
दुपट्टा है जरूरी
अपने अनारकली सूट के साथ दुपट्टा लेना न भूलें। दुपट्टे से ही आपका लुक पूरा होगा। खासतौर पर अगर आप इसे पूजा के वक्त कैरी कर रही हैं, तब तो दुपट्टा जरूर पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनना है अनारकली सूट तो इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
फैब्रिक हो सही
गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में अगर आप किसी ऐसे फैब्रिक का सूट पहनेंगी, जो मोटा होता है तो ये आपको परेशान कर सकता है। इस मौसम में शिफॉन या सूती फैब्रिक का ही सूट कैरी करें।
विज्ञापन
5 of 7
नवरात्रि की पूजा में पहनना है अनारकली सूट तो इन बातों का रखें ध्यान
ईयररिंग है जरूरी
अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप खूबसूरत झुमके या फिर स्टड ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। अगर आपका सूट हैवी है तो आप हल्के ईयररिंग पहनें, वरना हैवी ईयररिंग आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।