फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 5: मां स्कंदमाता की पूजा में पहनने चाहिए इस रंग के परिधान, आप भी जानें

Wed, 02 Apr 2025 07:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 07:29 AM IST
सार

यदि आप मां स्कंदमाता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनका प्रिय रंग पहनकर ही उनकी पूजा करें, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि माता के स्वरूप के हिसाब के या उनका पसंदीदा रंग पहनकर उनकी पूजा की जाए तो मां जरूर प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day Five Maa Skandamata puja vidhi auspicious color to wear for blessings
चैत्र नवरात्रि 2025 - फोटो : adobe stock

Navratri Day 5: नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की मां यानी कि मां स्कंदमाता की पूजा होती है। वो मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग संतान संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन्हें मां दुर्गा के इसी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए।



यदि आप मां स्कंदमाता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनका प्रिय रंग पहनकर ही उनकी पूजा करें, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि माता के स्वरूप के हिसाब के या उनका पसंदीदा रंग पहनकर उनकी पूजा की जाए तो मां जरूर प्रसन्न होती हैं। इसी के चलते हम यहां आपको मां स्कंदमाता के पसंदीदा रंग के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, मां स्कंदमाता को ग्रे रंग काफी प्रिय है। इसलिए आप नवरात्रि के पांचवें दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। 

Chaitra Navratri 2025 Day Five Maa Skandamata puja vidhi auspicious color to wear for blessings
ग्रे साड़ी है बेहतर विकल्प - फोटो : instagram-Saree For Summer

ग्रे साड़ी है बेहतर विकल्प

यदि आपके पास ग्रे रंग की साड़ी है तो उससे बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। मां स्कंदमाता की पूजा में आप ग्रे रंग की साड़ी को ही मैचिंग ब्लाउज के साथ पहनें। ग्रे रंग की साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। 

Chaitra Navratri 2025 Day Five Maa Skandamata puja vidhi auspicious color to wear for blessings
ग्रे सूट भी कैरी कर सकती हैं - फोटो : instagram

ग्रे सूट भी कैरी कर सकती हैं

यदि आपके पास ग्रे रंग की साड़ी नहीं है तो ग्रे रंग का सूट पहनें। ग्रे रंग का सूट ज्यादातर महिलाओं के पास मिल ही जाता है। यदि आप ग्रे रंग का सूट कैरी करेंगी तो गर्मी में आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day Five Maa Skandamata puja vidhi auspicious color to wear for blessings
पुरुषों के लिए है ये विकल्प - फोटो : instagram

पुरुषों के लिए है ये विकल्प

पुरुषों की बात करें तो मां स्कंदमाता की पूजा के लिए आप ग्रे रंग की शर्ट या फिर कुर्ता कैरी कर सकते हैं। पुरुषों के पास कुर्ता तो अवश्य ही होगा। यदि कुर्ता नहीं है तो आप ग्रे रंग की शर्ट या फिर टी शर्ट भी कैरी कर सकते है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day Five Maa Skandamata puja vidhi auspicious color to wear for blessings
ऐसे करें स्टाइल  - फोटो : instagram
ऐसे करें स्टाइल 

ग्रे रंग के कुर्ते को आप सफेद रंग के पाजयामे के साथ पहन सकते हैं। इसके अलावा इसके साथ पैरों में मोजरी पहनें और हाथ में घड़ी पहनकर अपना लुक कंप्लीट करें। ग्रे रंग देखने में अच्छा लगता है और गर्मी के मौसम में ये आपको और भी ज्यादा राहत पहुंचाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed