फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के दिन पहनें ये शुभ रंग और कौन से रंगों से बनाएं दूरी, यहां जानें सब-कुछ

Fri, 24 Oct 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 24 Oct 2025 05:06 PM IST
सार

Chhath Puja 2025: चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन ऊषा अर्घ्य के बाद व्रत का पारण होता है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 do not wear clothes of these color during chhath puja
छठ पूजा 2024 - फोटो : अमर उजाला

Chhath Puja 2025: छठ पूजा की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है, जिसे शुद्धता और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदी या तालाब में स्नान करके शरीर और मन की शुद्धि करते हैं तथा सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।



वर्ष 2025 में छठ पूजा का पर्व 25 अक्तूबर शनिवार से शुरू होकर 28 अक्टूबर मंगलवार तक मनाया जाएगा। नहाय-खाय के दिन खास रंगों के वस्त्र धारण करने का भी विशेष महत्व होता है, क्योंकि रंग न केवल श्रद्धा बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक होते हैं। इस दिन महिलाओं के लिए सादगी और पवित्रता दर्शाने वाले रंग शुभ माने जाते हैं, जबकि गहरे और चमकीले रंगों से परहेज करना चाहिए।

सही रंग का चयन न केवल पारंपरिक मान्यता को पूरा करता है बल्कि पूजा के वातावरण को भी शुद्ध और शांत बनाता है। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नहाय खाय के दिन किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए और कौन से रंगों से दूरी बनानी चाहिए। 

Chhath Puja 2025 do not wear clothes of these color during chhath puja
नहाय-खाय के दिन पहनें ये रंग - फोटो : instagram
नहाय-खाय के दिन पहनें ये रंग

1. हल्का पीला रंग पहनें

हल्का पीला रंग सूर्यदेव की रोशनी और ऊर्जा का प्रतीक है। इसे पहनने से मन में सकारात्मकता और शांति बनी रहती है। धार्मिक दृष्टि से यह सबसे शुभ और पवित्र रंग माना जाता है।

 
Chhath Puja 2025 do not wear clothes of these color during chhath puja
नहाय-खाय के दिन पहनें ये रंग - फोटो : instagram
2. लाल रंग पहनें

लाल रंग आस्था, शक्ति और शुभता का द्योतक है। व्रती महिलाएं इस रंग को विशेष रूप से पसंद करती हैं क्योंकि यह समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। ये रंग पूजा के माहौल में उत्साह और जोश लाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2025 do not wear clothes of these color during chhath puja
नहाय-खाय के दिन पहनें ये रंग - फोटो : instagram
3. हल्का नारंगी या केसरिया रंग पहनें

ये रंग भक्ति, साधना और पवित्रता से जुड़ा हुआ है। छठ पूजा जैसे धार्मिक अवसर पर ये रंग आत्मिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इस रंग के कपड़े नहाय-खाय जैसे पवित्र दिन पर अत्यंत उपयुक्त माने जाते हैं।

 
विज्ञापन
Chhath Puja 2025 do not wear clothes of these color during chhath puja
इन रंगों से बचें - फोटो : Instagram
इन रंगों से बचें

1. काला रंग न पहनें 

ऐसा माना जाता है कि काला रंग नकारात्मकता और अशुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक पर्वों पर काला पहनना वर्जित होता है क्योंकि ये ऊर्जा को कम करता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed