फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2025 Makeup: गर्मी और पसीने में भी टिका रहेगा आपका मेकअप, जानिए स्वेट प्रूफ ब्यूटी टिप्स

Sat, 25 Oct 2025 03:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान गर्मी और उमस में मेकअप जल्दी खराब हो जाता है। जानिए आसान स्वेट प्रूफ मेकअप टिप्स जिससे आपका छठ लुक पूरे दिन फ्रेश और ग्लोइंग दिखे।
 

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Sweat Proof Makeup Tips in Hindi
छठ पूजा - फोटो : Instagram

Chhath Puja 2025 Makeup Tips: इस साल छठ पूजा के दौरान मौसम ने करवट बदल ली है। अक्टूबर-नवंबर की ठंडक की जगह अब तक गर्मी और पसीने वाली उमस का मौसम है। ऐसे में छठ घाट पर पूजा करते वक्त मेकअप का बह जाना या चेहरे का चमक खो देना आम समस्या बन सकती है। लेकिन चिंता न करें, क्योंकि सही मेकअप रूटीन और कुछ स्मार्ट ब्यूटी ट्रिक्स अपनाकर आप गर्मी और पसीने में भी लॉन्ग-लास्टिंग, ग्लोइंग और स्वेट-प्रूफ लुक पा सकती हैं। यहां कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताए जा रहे हैं तो सूर्य अर्घ्य देते समय गर्मी और पसीने में भी आपका मेकअप खराब होने से बचा सकते हैं।

Chhath Puja 2025 Sweat Proof Makeup Tips in Hindi
Face Wash - फोटो : Adobe stock

मेकअप से पहले स्किन प्रेप सबसे जरूरी

पसीने वाले मौसम में मेकअप से पहले ऑयल-फ्री क्लेंज़र से चेहरा साफ करें। उसके बाद ऐलोवेरा या हाइड्रेटिंग जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि त्वचा नमी से भरी रहे लेकिन चिपचिपी न लगे। मेकअप से पहले बर्फ से हल्का मसाज करें, इससे पोर्स बंद होते हैं और मेकअप ज़्यादा देर तक टिकता है।

Chhath Puja 2025 Sweat Proof Makeup Tips in Hindi
makeup - फोटो : Adobe stock

ऑयल-फ्री प्राइमर का इस्तेमाल करें

छठ पूजा के दौरान पूजा घाटों पर उमस, गर्मी और पसीना ज़्यादा रहता है। ऐसे में मैट-फिनिश ऑयल-फ्री प्राइमर आपके मेकअप को लॉक करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है और फाउंडेशन को पिघलने नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Sweat Proof Makeup Tips in Hindi
BB And CC Cream - फोटो : Adobe stock

लिक्विड फाउंडेशन की जगह BB या CC क्रीम

भारी फाउंडेशन की बजाय लाइटवेट BB या CC क्रीम चुनें, जिसमें SPF और हाइड्रेशन दोनों हों। यह स्किन को नैचुरल लुक देता है और पसीने में भी चिपचिपा नहीं लगता। कोशिश करें कि मेकअप की परतें कम हों। हल्के हाथों से लगाएं और मेकअप स्पंज का उपयोग करें।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Sweat Proof Makeup Tips in Hindi
Makeup Brush - फोटो : Adobe stock

सेटिंग पाउडर और सेटिंग स्प्रे 

मेकअप को टिकाऊ बनाने के लिए ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर का प्रयोग करें। इससे तेलीयता कम होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है। छठ घाट जाने से पहले सेटिंग स्प्रे का हल्का छिड़काव करें ताकि पूरा मेकअप सील हो जाए और घंटों तक पसीने से न बहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed