{"_id":"68f7392391657999e50bfba6","slug":"chhath-puja-2025-tips-to-get-ready-for-chhath-puja-in-hindi-2025-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2025: छठ पूजा के लिए सजें-संवरें इस तरह, दिखेगा आस्था से भरा सुंदर अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chhath Puja 2025: छठ पूजा के लिए सजें-संवरें इस तरह, दिखेगा आस्था से भरा सुंदर अंदाज
Tue, 21 Oct 2025 02:12 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 21 Oct 2025 02:12 PM IST
सार
Chhath Puja 2025: यदि आप भी छठ पूजा में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए तैयार होते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और आत्मसंयम का प्रतीक है। दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाने वाला यह पर्व खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं न सिर्फ 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं, बल्कि सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
सिल्क या कॉटन की साड़ी चुनें
- फोटो : instagram
सिल्क या कॉटन की साड़ी चुनें
इस दिन सिंपल और पवित्र रंगों की साड़ियां जैसे पीला, केसरिया, हल्का गुलाबी या हल्का हरा बेहद आकर्षक लगती हैं। कॉटन की साड़ी जहां आपको आराम देगी, वहीं सिल्क साड़ी एक भव्यता का अहसास दिलाएगी। जरूरी नहीं कि आपकी साड़ी भारी कढ़ाई वाली हो। हल्की बॉर्डर वाली ट्रेडिशनल साड़ी ही आपके लुक को पूरा करेगी।

सिंपल मेकअप अपनाएं
- फोटो : Adobe stock
सिंपल मेकअप अपनाएं
छठ पूजा में मेकअप हल्का और स्वाभाविक दिखने वाला होना चाहिए। चेहरे पर हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाएं ताकि स्किन टोन एकसमान दिखे। आंखों में सिर्फ काजल और माथे पर सिंदूर एवं छोटी बिंदी आपके लुक को पूरा कर देंगे। लिपस्टिक में न्यूड या हल्का पिंक शेड चुनें जो साड़ी के रंग से मेल खाए। ओवरमेकअप से बचें ताकि आप सादगी और श्रद्धा का सुंदर संतुलन बनाए रख सकें।

मांगटीका और हल्के झुमके पहनें
- फोटो : instagram
मांगटीका और हल्के झुमके पहनें
छठ पूजा के अवसर पर भारी गहनों से बचें। इसकी जगह पर आप मांग में मांगटीका और कानों में छोटे-छोटे झुमके पहन सकती हैं। इससे आपका चेहरा निखर कर आएगा और साथ ही पूजा करते समय कोई असुविधा भी नहीं होगी। गहनों में बहुत अधिक चमक नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनका चुनाव सादगी और पारंपरिकता के आधार पर करें।

बालों में गजरा या चोटी का स्टाइल
- फोटो : Adobe stock
बालों में गजरा या चोटी का स्टाइल
खुले बाल त्योहार के दिन थोड़ा असुविधाजनक हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप चोटी बनाएं या बालों का जुड़ा बनाकर उसमें सफेद या नारंगी रंग के गजरे से सजाएं। यह न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि आपके पारंपरिक लुक को भी संपूर्णता देता है। गजरे की खुशबू पूजा के माहौल में भी एक विशेष भावनात्मक प्रभाव डालती है।