छोटे पर्दे के बहुत सारे नन्हें कलाकार हैं जो बड़े हो गए हैं और अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम हंसिका मोटवानी का भी है। जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर साउथ की फिल्मों में दर्शकों का दिल चुराने में कामयाब हुई हैं। 16 साल की उम्र में हिमेश रेशमिया के अपोजिट बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हंसिका भले ही अपना जादू यहां न दिखा पाई हों लेकिन साउथ की वो टॉप हीरोइनों में शामिल हैं। हंसिका अपनी एंक्टिंग के साथ ही फैशन और लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने से भी वो नहीं चूकती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें हंसिका के ब्यूटीफुल लुक्स।
छोटे पर्दे की नन्हीं कलाकार साउथ की फिल्मों में मचा रही धमाल, तस्वीरों में देखें अबतक के बेस्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही हंसिका साउथ की फिल्मों में काम करती हों लेकिन उनका स्टाइल किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नही है। मशहूर फैशन ब्रांड Picchika के इस फ्लोरल लहंगे में उनका लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। साथ ही इस लुक को एंटीक ज्वैलरी पीस के साथ पूरा किया गया है।
हंसिका ग्लैमरस लुक से भी परहेज नहीं करती हैं। तभी तो इंस्टा पर बीच वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। पीच और ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस में पोज दे रहीं हंसिका काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
वहीं हंसिका का ये लुक फेस्टिव रेडी नजर आ रहा है। फ्लोरल सिल्क के कुर्ते के साथ ऑर्गेंजा फ्लोरल दुपट्टा और पलाजो के साथ इसे टीमअप किया गया है। वहीं बात करें लुक की तो मेसी पोनी और ईयररिंग्स के साथ ये लुक रक्षाबंधन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।