फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hairstyle : पर्सनालिटी के हिसाब से चुनें हेयर स्टाइल, अलग दिखेगा लुक

Mon, 20 Feb 2023 05:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 Feb 2023 05:11 PM IST
सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी हेयर कट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको कैरी करके आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। इस तरीके के हेयर कट करा कर आप अपना लुक पूरी तरीके से बदल सकते हैं। 

विज्ञापन
Choose a Hairstyle Based on Your Personality for a Unique Look News in Hindi
हेयर कट - फोटो : istock

Hairstyle : आज के समय में जितना लोग अपने कपड़ों को लेकर सोचते हैं, ठीक उतना ही बालों का ध्यान रखते हैं। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि आपकी हेयर स्टाइल ही आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाती है। इसी से आपके व्यक्तित्व का पता चलता है। ऐसे में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 



एक समय था जब कुछ ही तरीकों के हेयर स्टाइल चलते थे। जिसे हर कोई फॉलो कर लेता था। पर, आज समय बदल गया है। इसी के चलते आज के समय में कई तरह से हेयर कट ट्रेंड में हैं। ऐसे में लोगों को काफी कंफ्यूजन होता है कि वो किस तरह का हेयर कट ले सकते हैं। आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी हेयर कट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको कैरी करके आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। इस तरीके के हेयर कट करा कर आप अपना लुक पूरी तरीके से बदल सकती हैं। 

Choose a Hairstyle Based on Your Personality for a Unique Look News in Hindi
बॉब कट - फोटो : istock

बॉब कट

ये एक ऐसा हेयर कट है, जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस तरीके के हेयर कट को स्लीक, स्ट्रेट और कर्मी बालों के साथ पेयर किया जा सकता है। अलग-अलग शेप के चेहरों के साथ अलग-अलग तरह के बालों के लिए ये एक वर्सटाइल ऑप्शन बन जाता है। 

Choose a Hairstyle Based on Your Personality for a Unique Look News in Hindi
पिक्सी कट - फोटो : istock

पिक्सी कट

पिक्सी हेयर कट में बाल काफी छोटे हो जाते हैं। इसे किसी भी शेप के चेहरे के साथ कैरी किया जा सकता है। ये उनके लिए बेहतर ऑप्शन है जो महिलाएं अपने बालों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पातीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Choose a Hairstyle Based on Your Personality for a Unique Look News in Hindi
लॉब कट - फोटो : instagram

लॉब कट

बॉब कट के लंबे वर्जन को ही लॉब कट कहा जाता है। जो लड़कियां स्टाइलिश तरीके से लंबे बाल रखना चाहती हैं, उनके लिए लिये काफी बेहतर ऑप्शन है। इसे हर तरीके के बालों के साथ कैरी किया जा सकता है। इसे मेंटेन करना भी मुश्किल नहीं है। 

विज्ञापन
Choose a Hairstyle Based on Your Personality for a Unique Look News in Hindi
मुलेट कट - फोटो : instagram

मुलेट कट

वैसे तो ये स्टाइल रेट्रो है लेकिन आज भी इसे काफी पसंद किया जाता है। अगर आप कुछ अलग सा लुक तलाश रहीं हैं तो इस तरीके का हेयर कट चुन सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed