{"_id":"65890b5607fb561f5405982e","slug":"christmas-2023-simple-makeup-tips-for-christmas-party-2023-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas 2023: क्रिसमस पार्टी में होना है शामिल तो ऐसे करें मेकअप, पलटकर देखेगा हर कोई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Christmas 2023: क्रिसमस पार्टी में होना है शामिल तो ऐसे करें मेकअप, पलटकर देखेगा हर कोई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:03 AM IST
सार
अगर आपको भी आज क्रिसमस पार्टी अटैंड करनी है तो हम आपको इसके लिए कुछ मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2023
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Christmas 2023: आज 25 दिसंबर का दिन है। इस दिन लोग अपने-अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। क्रिसमस साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार होता है। इस त्योहार के साथ ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं।
मान्यताओं के अनुसार 25 दिसंबर के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन को लोग बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन अवकाश होता है, ऐसे में बहुत से लोग तो अपने परिवार के साथ ही समय व्यतीत करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इस दिन पार्टी में जाते हैं।
अगर आप भी आज कहीं क्रिसमस की पार्टी में जा रहीं हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको बताएंगे कि क्रिसमस की पार्टी में जाने के लिए आप किस तरह का मेकअप कर सकती हैं, ताकि लोग आपको पलटकर देखें और आपकी तारीफ करें।
2 of 7
Christmas 2023
- फोटो : istock
ऐसा करें आई मेकअप
क्रिसमस के दिन ज्यादातर लोग रेड और व्हाइट रंग का आउटफिट पहनते हैं। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पार्टी में जाना चाहती हैं तो अपनी आंखों में गोल्डन ग्लिटरी आई मेकअप कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा।
3 of 7
Christmas 2023
- फोटो : istock
रेड लिपस्टिक
अपने लुक को पूरा करने के लिए लाल रंग की चटक लिपस्टिक लगाएं। अगर आपके स्किन टोन के साथ रेड लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती है तो आप अपने हिसाब से किसी और रंग का चुनाव कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Christmas 2023
- फोटो : social media
आंखों में लगाएं काजल
अपने क्रिसमस पार्टी लुक को पूरा करने के लिए आप आंखों में काजल जरूर लगाएं। इस से आपकी आंखे और ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
Christmas 2023
- फोटो : istock
चेहरे का रखें ध्यान
फेस पर मेकअप करते वक्त अपनी स्किन टोन का जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले स्किन टोन के हिसाब फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद कंसीलर का इस्तेमाल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।