{"_id":"675ff9137898302a08042fef","slug":"christmas-special-nail-art-for-long-and-short-nails-images-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas Special Nail Art: इस क्रिसमस नाखूनों को दें नया रूप, कराएं ऐसी ट्रेंडी नेल आर्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Christmas Special Nail Art: इस क्रिसमस नाखूनों को दें नया रूप, कराएं ऐसी ट्रेंडी नेल आर्ट
Christmas Special Nail Art: हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। लोग अपने घरों को सजाते हैं और खुद के लिए भी नए-नए कपड़े खरीदते हैं। कई जगह इस दिन पार्टी का आयोजन किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं इस दिन के लिए लाल रंग की ड्रेस खरीदती हैं, ताकि क्रिसमस के दिन उनका लुक प्यारा दिखे।
यदि आपको भी पार्टी में जाना है तो अपने लुक को खास बनाएं। इसके लिए आप नाखूनों पर क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट करा सकती हैं। इसके लिए अपने नाखूनों पर छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री बनवाएं, जिनमें हर ट्री में ग्लिटर, छोटे रत्न या स्टोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको क्रिसमस स्पेशल नेल आर्ट की डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं, ताकि आप अपने लुक को प्यारा बना सकें।
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
क्रिसमस के त्योहार पर सांता क्लॉज का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप अपने नाखून पर सांता क्लॉज की तस्वीर बनवा सकती हैं। बीच वाली उंगली पर सांता क्लॉज की तस्वीर बनवाकर बाकी नाखूनों में लाल और सफेद रंग की नेल आर्ट करा सकती हैं। अपने नाखूनों को हाइलाइट करने के लिए ग्लिटर वाली नेल आर्ट भी करा सकती हैं।
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
यदि आपके नाखून लंबे हैं तो सांता क्लॉज की ऐसी तस्वीर भी आप अपने नाखून पर बनवाएं। एक नाखून पर ऐसी तस्वीर बनवाकर बाकी नाखूनों को डबल शेड करके ऐसे ही छोड़ सकते हैं। नाखूनों पर स्टोन्स भी लगवा सकती हैं, जिससे लुक अच्छा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
क्रिसमस डे के दिन क्रिसमस ट्री का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपने नाखूनों पर इस तरह से क्रिसमस ट्री बनवाएं। इस तरह का क्रिसमस ट्री आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। इसके साथ ग्लिटर वाली लाल और सिल्वर रंग की नेल पेंट भी लगाकर नाखूनों की खूबसूरती बनाएं।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
सांता क्लॉज जब भी आते हैं तो हो हो हो कहते हैं, ऐसे में आप अपने नाखून पर ऐसे हो हो हो लिखवा सकती हैं। ये डिजाइन काफी अलग है, जो आपके नाखूनों को भी अलग दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ भी अपने एक नाखून की डिजाइन को हाइलाइट करके अलग ही रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।