श्रृंगार की पूर्णता नख से शिख यानी सिर से लेकर पैरों के नाखून तक होती है। यह एक संपूर्ण श्रृंगार का मानक है, ऐसा समझ लीजिए। पुराने जमाने में मेहंदी से लेकर इत्र-फुलेल और फूलों आदि को श्रृंगार के लिए उपयोग में लाया जाता था। फिर धातु के गहने बनने लगे। तब से अब तक गहनों को पहनने के तरीके और चलन दोनों में कई परिवर्तन हुए हैं। एंकलेट्स या पाजेब या पैंजनी या पायल ऐसा ही एक गहना है। नई नवेली दुल्हन के पैरों में छम छम करते नूपुर घर भर में गृहलक्ष्मी के आने की आहट जगा दिया करते थे। इसलिए ब्याह-शादियों में महिलाओं के लिए भारी भरकम पाजेब देने का रिवाज भी है। धीरे-धीरे दुल्हन के पारंपरिक पहनावे और साज सज्जा में अंतर भी आया। पहनावे से लेकर गहनों की बनावट तक हर चीज का फ्यूजन हुआ और इसके साथ ही बदल गया एंकलेट्स का लुक भी। अब एंकलेट्स जीन्स, स्कर्ट, कैप्री, आदि के साथ भी पहने जाते हैं और दोनों पैरों की जगह एक पैर में भी दिखाई देते हैं। तो एंकलेट्स की विभिन्न डिजाइन में से एक चुनिए और कीजिए अपने लुक को कम्प्लीट और बढाइए सुंदरता पैरों की।
ट्रेंड में हैं ये एंकलेट्स डिजाइन, स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे करें अपने लुक के साथ कैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी या अन्य मेटल
परंपरागत रूप से पैरों में चांदी की पाजेब ही पहनना पसंद किया जाता है। अभी भी विवाह या अन्य परंपरागत आयोजनों में चांदी के पाजेब गिफ्ट करने का ही चलन है। कई जगह सोने की पाजेब पहनना अच्छा भी नहीं माना जाता, लेकिन अब नए दौर में महिलाएं चांदी के अलावा, व्हाइट गोल्ड, सिंपल गोल्ड, ब्रास और निकल जैसी मटल्स के एंकलेट्स भी पहनने लगी हैं। इन एंकलेट्स को ट्रेडिशनल ड्रेस के अलावा वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
बीडेड एंकलेट्स
सबसे कलरफुल, सस्ते और आसानी से खुद बनाए जा सकने वाले एंकलेट्स हैं। इन्हें किसी गेट टूगेदर या छोटी पार्टी-पिकनिक आदि में कैरी किया जा सकता है। ये थोड़ा फंकी लुक भी देते हैं और आपकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा देते हैं। ये बीड्स प्लास्टिक, हल्की मेटल, वुड आदि किसी के भी हो सकते हैं।
हालांकि ये थोड़ी महंगी च्वाइस हो सकती है, अगर आप रियल डायमंड चुनती हैं तो। लेकिन मार्केट में आर्टिफिशियल डायमंड्स भी उपलब्ध हैं। डायमंड को सोने के बेस के साथ ही सेट किया जाता है, जिससे उसकी मजबूती भी बनी रहती है।
ये एकंलेट भी हैं ट्रेड में
इनके साथ ही कई तरह के मोती, नग, क्रिस्टल, क्यूबिक जिरकोनिया आदि के एंकलेट्स भी पहने जा सकते हैं। ये चमक के साथ ही पैरों की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। आप चाहें तो छम छम की आवाज वाले नन्हें घुंघरुओं से सजे एंकलेट्स पैरों में डाल सकती हैं या सिंपल चेन वाले एंकलेट्स से अपने पैरों को सजा सकती हैं। इतना ही नहीं, सीप या शंख से बने, डोरियों से गूंथकर बनाए गए एंकलेट्स भी बीचवेयर या स्कर्ट आदि के साथ खूबसूरत लगते हैं। ये आपको केयर फ्री लुक देते हैं।
फ्यूजन या मॉर्डन एंकलेट्स को सिंपल फ्लिप फ्लॉप, सैंडल्स, मोजड़ी आदि के साथ तो पेयर किया ही जा सकता है, लेकिन प्लेटफॉर्म हील्स के साथ भी यह बहुत अच्छा लुक देता है। खासकर अगर आप साड़ी, लहंगा या सलवार सूट कैरी कर रही हैं तो। अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं तो सिंगल एन्क्लेट भी पहन सकती हैं। तो बस देर किस बात की, इस दीवाली सजाइए अपने पैरों को नए अंदाज में।