Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
curly hair style like bollywood divas kangana ranaut sanya malhotra to taapsee pannu
{"_id":"60c6f24f8ebc3ee4631063ec","slug":"curly-hair-style-like-bollywood-divas-kangana-ranaut-sanya-malhotra-to-taapsee-pannu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घुंघराले बालों की मालकिन हैं तो ना हो निराश, बीटाउन की इन हसीनाओं की तरह संवारें खुद को","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
घुंघराले बालों की मालकिन हैं तो ना हो निराश, बीटाउन की इन हसीनाओं की तरह संवारें खुद को
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sanya Malhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्सर देखा गया है कि जिन लड़कियों के बाल घुंघराले यानी कर्ली होते हैं। वो हमेशा दुखी रहती हैं। उन्हें लगता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए सिल्की और स्ट्रेट बाल ही परफेक्ट होते हैं। लेकिन कर्ली बालों के साथ नेचुरल तरीके से सेक्सी और स्टाइलिश दिखा जा सकता है। तभी तो कंगना रानौत से लेकर तापसी पन्नू, सान्या मल्होत्रा अपने बालों को कर्ली ही रखती हैं। साथ ही उन्हें इस तरह से स्टाइल करती हैं कि स्ट्रेट बालों वाली लड़कियों को भी रश्क हो जाए। तो चलिए जानें किस तरह से कर्ली बालों को संवारकर आप हमेशा खुद को तैयार करें। जिससे की हर महफिल में बस आप ही नजर आएं।
2 of 5
tapsee pannu
- फोटो : instagram
वैसे भी कर्ली बाल बहुत ही कम लड़कियों के होते हैं। ज्यादातर तो स्ट्रेट बालों के साथ ही नजर आती हैं। ऐसे में भीड़ से हटकर दिखने का मौका तो केवल उन्हीं के पास होता है। बस जरूरत है थोड़ा सा ध्यान देने की। अगर आप केवल इन्हें यूं ही खुला छोड़ देंगी। तो भी ये काफी मैनेज और अपने नेचुरल फ्रिल्स की वजह से खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन अगर बाल कर्ली होने के साथ ही फ्रिजी और रूखे हैं तो खुला रखते समय इनमे जेल जरूर लगाएं। साथ ही हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर का प्रयोग भी करें।
3 of 5
sanya malhotra
- फोटो : instagram
फटाफट तैयार होने का फायदा तो बस कर्ली बालों वाली लड़कियों के पास ही होता है। कहीं जाते समय अगर समय की कमी है तो बस सारे बालों को ऊपर की तरफ उठाकर मेसी बन बनाकर तैयार हो जाएं और साथ में आगे की तरफ एक दो बालों को लट की तरह निकाल लें। जैसे सान्या मल्होत्रा अक्सर ही करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tapsee pannu
- फोटो : instagram
क्यूट और क्लासी लुक चाहिए तो अपने पास चौड़ी वाली हेयर पिन जरूर रखें। हर कलर की पिन को साथ में रखें। जिससे कि किसी भी ड्रेस के साथ इसे मैच किया जा सके। बस मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ साइड मे हेयर पिन को टक कर लगाएं। इस तरह से बनीं हेयरस्टाइल काफी क्लासी और क्यूट लुक देती है। साथ ही आपको हर मौके के लिए परफेक्ट दिखाती है।
विज्ञापन
5 of 5
kangna ranaut
सूट हो या साड़ी दोनों ही कपड़ों पर कर्ली बालों को स्टाइल करने के लिए कंगना रानौत के हेयरस्टाइल से टिप्स ले सकते हैं। सा़ड़ी के साथ मेसी बन और सूट के साथ आगे के बालों को पीछे की तरफ ले जाकर पिनअप किया गया है। जिससे उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं ये हेयरस्टाइल हर तरीके से परफेक्ट दिखेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।