फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूटनीति ही नहीं अपने लुक और स्टाइल से भी सोशल मीडिया पर चर्चा में चीनी राजदूत होउ यान्की

Fri, 03 Jul 2020 12:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dashing and stylish look of Hou Yanqi Social media sensation Chinese ambassador in Nepal, had diplomat of China in Pakistan
Hou Yanqi - फोटो : Instagram

भारत-चीन संबंध पिछले कुछ दिनों में ज्यादा बिगड़ गए है। चीन की नापाक हरकतों की वजह से ऐसा हुआ है। वहीं, एक अन्य पड़ोसी देश नेपाल से भारत के संबंध खराब होने के पीछे अन्य राजनीतिक कारणों के अलावा चीन की कूटनीति शामिल है। नेपाल में चीन की राजनयिक होउ यान्की बहुत ज्यादा सक्रिय रहती है। दक्षिण एशियाई मामलों की जानकार होउ यान्की साल 2018 से नेपाल में चीन की राजदूत के रूप में काम कर रही हैं। भारत के इस पड़ोसी देश में वह अपनी कूटनीति से तो चर्चा में रहती ही हैं, सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और अपने स्टाइलिश लुक के कारण भी वह चर्चा में रहती हैं।

Dashing and stylish look of Hou Yanqi Social media sensation Chinese ambassador in Nepal, had diplomat of China in Pakistan
Hou Yanqi - फोटो : Instagram
  • होउ यान्की सालों से चीन के विदेश मंत्रालय और विभागों में काम कर रही हैं। वह दक्षिण एशिया मामलों में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर रह चुकी हैं और लॉस एंजलिस में भी चीन की कॉन्सुलेट जनरल रह चुकी हैं। वह अक्सर अपने आउटफिट पर बहुत ध्यान देती हैं। 
Dashing and stylish look of Hou Yanqi Social media sensation Chinese ambassador in Nepal, had diplomat of China in Pakistan
Hou Yanqi - फोटो : Instagram
  • चीनी राजदूत केवल कूटनीतिक बयान देने तक ही सीमित नहीं रहती हैं, बल्कि वह नेपाल के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती हैं। कई अवसरों पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चित रही हैं। पर्यटन के नजरिए से नेपाल के चर्चित जगहों पर कभी बच्चों संग खेलते तो कभी स्ट्रीट फूड का मजा लेते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dashing and stylish look of Hou Yanqi Social media sensation Chinese ambassador in Nepal, had diplomat of China in Pakistan
Hou Yanqi - फोटो : Instagram
  • बीते मार्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वह स्थानीय युवतियों के साथ नृत्य में सहभागिता करती दिखी थीं। होउ यान्की नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फोटो सेशन भी कराती हैं। तस्वीरों में उनका पहनावा नेपाल के युवाओं को आकर्षित करता है। नेपाली युवा अपने इंस्टाग्राम पर होउ यान्की की तस्वीरें शेयर भी करते हैं। 
विज्ञापन
Dashing and stylish look of Hou Yanqi Social media sensation Chinese ambassador in Nepal, had diplomat of China in Pakistan
Hou Yanqi - फोटो : Instagram
  • चीनी राजदूत होउ यान्की ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं। नेपाल के संसद में विवादित नक्शे को पास करने पर होउ यान्की ने भारत के विरोध में ही बयान दिया था। राइजिंग नेपाल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने नेपाली सरकार के इस कदम को संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता की सुरक्षा में जरूरी कदम बताया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed