दीपिका पादुकोण का स्टाइल सेंस तो कमाल का है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में तो उन्होंने पूरी दुनिया को अपने फैशन सेंस से तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था। हांलाकि अपनी फिल्म छपाक की प्रमोशन के दौरान भी उनके कुछ स्टाइल की तो तारीफ हुई है जबकि कुछ को लेकर यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे है।
छपाक के प्रमोशन में दीपिका के ड्रेसिंग सेंस पर यूजर दे रहें कमेंट एक, दो नहीं तीन बार हो चुकी ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में फिल्म छपाक के पहले गाने के लांच के समय बॉलीवुड की मस्तानी ने डार्क कलर की मॉम जींस के साथ काले रंग का वन शोल्डर टॉप कैरी किया था। साथ में लंबे डैंगलर उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहें हैं। साथ में गोल्डेन रंग की हाई हील्स में दीपिका का लुक बेहद खूबसूरत है।
इसके पहले अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए पहुंचीं दीपिका पादुकोण के लुक को देखकर यूजर उन्हें माइकल जैक्सन कहने लगे। दरअसल, इवेंट के दौरान दीपिका ने सफेद रंग की लांग शर्ट के ऊपर काले रंग का टीशर्ट कैरी किया था। जिसको नीले रंग की डेनिम के साथ ही काले रंग की स्ट्राइप सैंडिल के साथ टीमअप किया गया था। दीपिका ने इस आउटफिट के साथ ही काले शेड्स लगा रखे थे। हांलाकि दीपिका का लुक बेहतरीन था लेकिन एक यूजर ने उनकी तुलना माइकल जैक्सन से कर उन्हें माइकल पादुकोण कह दिया।
दीपिका के लुक को लेकर यूजर लगातार कमेंट करने से चूक नहीं रहें हैं। काले रंग की लेदर ड्रेस पर कुछ यूजर ने कमेंट किया कि मुंबई की गर्मी में लेदर जबकि कुछ लोग दीपिका की ड्रेस की तुलना रेनकोट से कर रहें हैं।
दीपिका पादुकोण की ड्रेस को देखकर यूजर अजीब-अजीब कमेंट कर रहें हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म की रिलीज के दौरान सफेद रंग की लांग शर्ट के काले रंग की कार्सेट पहन रखी थी। इस लुक को देखते ही यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया।