फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: सिर से पांव तक गुलाबो बन गईं दीपिका पादुकोण, पैंटसूट में लग रहीं बॉस लेडी

Fri, 09 Dec 2022 11:39 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 09 Dec 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone boss lady in pink pant suit high ponytail add drama
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन बन चुकी हैं। उनके लुक्स के चर्चे केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर तारीफ बटोर चुकीं दीपिका जब भी किसी इवेंट में शामिल होती हैं। हर किसी की निगाहें उन पर ही होती हैं। ऐसे में दीपिका भी अपने अंदाज से किसी को निराश नहीं करतीं। आने वाली फिल्म सर्कस के गाने की लांचिग पर पहुंची दीपिका का बॉस लेडी लुक एक बार फिर तारीफ बटोरने में कामयाब हो गया। 

deepika padukone boss lady in pink pant suit high ponytail add drama
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ फिल्म के गाने की लांच पर पहुंची थीं। जहां उन्होंने गुलाबी रंग के पैंट सूट को कैरी किया था। शाइनी सिल्क फैब्रिक से तैयार पैंट और ओवरसाइज जैकेट में दीपिका काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। जिसे उन्होंने मैचिंग के गुलाबी रंग के टॉप के साथ मैच किया था। डीपी का ये पैंट सूट लेबल मगदाबुत्रिम से लिया गया है। वहीं इस बॉस लेडी लुक को दीपिका ने सुर्ख गुलाबी रंग के प्वॉइंटेड पम्प्स के साथ मैच किया है।

deepika padukone boss lady in pink pant suit high ponytail add drama
deepika padukone - फोटो : instagram

वहीं इस पैंट सूट को दीपिका ने हाई पोनीटेल के साथ मैच किया है। जबकि ब्राउन आई मेकअप और ड्यूई बेस के साथ न्यूड ब्राउन शेड लिपस्टिक परफेक्ट लुक दे रही है। सिल्वर ईयररिंग्स गुलाबी पैंट सूट के साथ जंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone boss lady in pink pant suit high ponytail add drama
deepika padukone - फोटो : instagram
पिछले दिनों ही दीपिका ने फिल्म के गाने से जुड़ी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसमे उनकी खूबसूरती फैंस को रिझा रही थी। गुलाबी रंग के फूलों को बालों में लगाएं दीपिका ने फ्लोरल प्रिंट का ब्लाउज और साड़ी पहनी है। वहीं गोल्ड चोकर नेकपीस दीपिका की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
deepika padukone boss lady in pink pant suit high ponytail add drama
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में गाने में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed