पिछले दिनों दीपिका पादुकोण स्विट्जरलैंड के दावोस गईं थी। जहां पर उनके पहने हर ड्रेस की चर्चा हो रही थी। जिसका कारण है उन ड्रेस का अलग और हटके स्टाइल। हांलाकि दीपिका अब भारत लौट आईं है लेकिन उनके ट्रेंड को लोग अब फॉलो करना शुरू कर रहें हैं।
दीपिका ने स्कर्ट संग मोजे का लाया नया ट्रेंड, विदेश में पहने हर ड्रेस की हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दावोस में क्रिस्टल इवेंट के प्रमुख कार्यक्रम से पहले शाम को बिल्कुल अलग लुक में नजर आईं थी। शाम के समय दीपिका ने बीज रंग के स्कर्ट के साथ नीले रंग की लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी थी। साथ ही उसके ऊपर नीले और सफेद रंग के चेक वाले लांग कोट पहन रखे थे। दीपिका के इस लुक से ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा मोजे ने जो कि दीपिका ने प्वॉइंट वाले शूज के साथ पहने हुए थे। इन मोजों पर काले और लाल रंग का बॉर्डर भी बना हुआ था। छपाक की एक्ट्रेस का ये लुक इटली के फैशन ब्रांड Prada का है। जिसमें से कोट की कीमत करीब 2 लाख 17 हजार रुपये है।
दीपिका के इस लुक को जल्दी ही रितेश देशमुख की पत्नी यानी जीनिलिया डिसूज ने कॉपी किया और फिल्म की स्क्रीनिंग में पहने नजर आईं।
दीपिका पादुकोण का केवल यहीं लुक नहीं बल्कि हर लुक खास था। क्रिस्टल इवेंट के दौरान पर्पल रंग के गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस गाउन के साथ लांग केप लगी हुई थी। जो गाउन को अलग लुक दे रही थी। दीपिका का ये गाउन मशहूर ब्रांड एलेक्स पैरी का था। जिसका सिग्नेचर स्टाइल है केप स्लीव।
बॉलीवुड की मस्तानी का हर लुक दावोस में स्टाइलिश था। काले रंग के पैंट सूट में तैयार दीपिका किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रही थीं। साथ में डायमंड नेकपीस और ब्लैक थिक लाइनर सबका ध्यान खींचने के लिए परफेक्ट है।