Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
deepika padukone ditched red carpet gown wear oversized shirt with boyfriend jeans
{"_id":"630f27932e940b093d4ab422","slug":"deepika-padukone-ditched-red-carpet-gown-wear-oversized-shirt-with-boyfriend-jeans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर गाउन छोड़ ऐसे कपडों में पहुंच गईं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Deepika Padukone: फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर गाउन छोड़ ऐसे कपडों में पहुंच गईं दीपिका पादुकोण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 31 Aug 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टाइल क्वीन दीपिका पादुकोण जब भी रेड कार्पेट पर होती हैं। तो उनके स्टाइल पर हर किसी की निगाहें लगी रहती हैं। खूबसूरत साड़ी से लेकर स्ट्रैपलेस ड्रामेटिक गाउन तक हर बार दीपिका ने अपने लुक से लोगों को फैन बनाया है। लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण ने फिल्म फेयर के रेड कार्पेट पर कुछ ऐेसे कपड़ों में एंट्री ली। जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था।
2 of 5
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
पति रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर पहुंची दीपिका कूल एंड कंफी लुक हर किसी की निगाह में आ गया। दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड को लेने के लिए रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज पर पहुंचे। जहां उनका लुक हर किसी के सामने आ गया। जल्दी ही दीपिका के इस लुक की तस्वीरें वायरल हो गई। जिसमे वो ओवरसाइज जींस संग ब्वॉयफ्रेंड जींस पहने पहुंची थीं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह
- फोटो : instagram
बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड शो पूरी तरह से सितारों से भरी शाम थी। जिसमे फिल्मी दुनिया के साथ ही टीवी के भी सितारे पहुंचे थे। वहीं रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक भी दिखा। लेकिन दीपिका यहां ओवरसाइज नीले रंग की कॉलर वाली शर्ट के साथ डार्क ब्लू ब्वॉयफ्रेंड जींस में पहुंची। जिसके साथ व्हाईट उऩ्होने लैस डिटेलिंग के स्नीकर को मैच किया था। शर्ट पर स्ट्रिप पैटर्न बना था। जबकि फुल लेंथ बलून स्लीव और बैगी फिटिंग इसे कंफी लुक दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें मेकअप की तो दीपिका ग्लोइंग स्किन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं हाई मेसी बन के साथ दीपिका ने न्यूड लिप शेड और ब्लश चिक्स के साथ मेकअप को कंप्लीट किया था। दीपिका यहां पति रणवीर सिंह को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं। वहीं दीपिका के इस रेड कार्पेट लुक को देख फैंस ने भी जमकर कमेंट किए।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
एक यूजर ने कमेंट कर पूछा है कि दीपिका ने आखिर इस एवेंट के लिए ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं। तो वहीं एक यूजर दीपिका के लुक से इंप्रेस होकर तारीफ की है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।