Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
deepika padukone gets trolled for black and white animal print dress gehraiyaan promotion
{"_id":"621232b746a3e9359b54597c","slug":"deepika-padukone-gets-trolled-for-black-and-white-animal-print-dress-gehraiyaan-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: 1.5 लाख की ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने मारी एंट्री, ट्रोलर्स ने कर दिया ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Deepika Padukone: 1.5 लाख की ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने मारी एंट्री, ट्रोलर्स ने कर दिया ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 20 Feb 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं। लेकिन लगता है इन दिनों उनका फैशन सेंस लोगों को कम समझ आ रहा है। तभी तो फैंस उनकी तस्वीरों के देख ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए दीपिका हर दिन अलग लुक में नजर आईं। जिसे देख कभी तो फैशन एक्सपर्ट ने जमकर तारीफ की तो कुछ लुक्स हर किसी की समझ से परे नजर आए।
ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब वो काले और सफेद रंग के लेपर्ड प्रिंट मैक्सी ड्रेस में तैयार हुईं।. दीपिका की इस लुक की तस्वीरों को स्टाइलिस्ट शलीना नथानी के साझा किया था। जिसमे वो आस्ट्रेलियन फैशन लेबल एलेक्स पेरी की डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहने दिखीं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस ड्रेस की स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन बनी है। जिस पर इलास्टिक से डिटेलिंग की गई है। वहीं कफ शोल्डर के साथ ही लॉन्ग बलून स्लीव इस मैक्सी ड्रेस को बिल्कुल हटके लुक दे रही है। जिसके साथ प्लीटेड और लेयर्ड स्कर्ट ऐड है। वहीं इस ड्रेस में ग्लैमर ऐड कर रहा है। थाई हाई स्लिट कट और बोल्ड ब्लैक एनिमल प्रिंट। जिसे दीपिका ने थाई हाई लेदर हील वाले बूट्स के साथ मैच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
वहीं बात करें एक्सेसरीज और ज्वैलरी की तो गोल्ड प्लेटेड ईयरिंग्स के साथ ही रिंग शामिल है। जिसके साथ मेसी लो पोनीटेल, न्यू़ड पिंक लिप शेड, ब्लश पिंक चिक्स के साथ ही ड्यूई मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। हालांकि दीपिका की इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस इस पर मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल
- फोटो : instagram
कुछ को दीपिका का ये लुक काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ ने लिखा है कि ये कैसा आउटफिट है। वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है कि इसकी ड्रेसिंग सेंस को दिन पर दिन क्या होता जा रहा है। बता दें कि दीपिका की ये ड्रेस एलेक्स पेरी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अच्छी खासी कीमत की है। जिसकी कीमत है करीब 1,60,802 रुपये। जिसे सुन हैरानी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।