सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दीपिका पादुकोण पब्लिक में दिखा फैशनेबल अंदाज, सफेद शरारा ने किया इंप्रेस

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone indo western in white sharara look in siddhant chaturvedi diwali party 2020
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण लॉकडाउन के बाद पब्लिक में नजर आईं। दिवाली पार्टी के लिए पपराजी के कैमरे में स्पॉट दीपिका सिद्धांत चतुर्वेदी के घर पहुंची थीं। इस दौरान उनका फेस्टिव लुक फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी था। हालांकि दीपिका इस शरारा में कुछ ज्यादा ही स्लिम नजर आ रही थीं। 

Trending Videos
deepika padukone indo western in white sharara look in siddhant chaturvedi diwali party 2020
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

दीपिका ने सिद्धांत चतुर्वेदी के घर हो रही दिवाली पार्टी के लिए बिल्कुल फेस्टिव मूड के मुताबिक कपड़े चुने थे। इस दौरान वो सफेद रंग के एंब्रायडरी वाले शरारा सेट में दिखीं। फैशन डिजाइन रितिका मीरचंदानी के कलेक्शन में से चुना गया उनका ये शरारा सेट इंडो वेस्टर्न लुक के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone indo western in white sharara look in siddhant chaturvedi diwali party 2020
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच लिए दीपिका के इस शरारा सेट के साथ जैकेट एड थी। फ्लेयर्ड पलाजो और कुर्ते का लुक जैकेट जैसा था। वहीं शियर टेक्सचर के इस कुर्ते पर एंब्रायडरी और रेशम के धागों से वर्क किया गया था। वहीं इस कुर्ते को ग्लैमर लुक देने के लिए फ्रंट में फैब्रिक मेड बटन्स ऐड किए गए थे। जिसे दीपिका ने प्लजिंग नेकलाइन के लिए खोल रखा था। 

deepika padukone indo western in white sharara look in siddhant chaturvedi diwali party 2020
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

बात करें मेकअप की तो दीपिका अपनी स्टेटमेंट आईब्रो और स्मोकी ब्राउन आईज के साथ न्यूड शेड लिप कलर में नजर आईं। वहीं बालों में साइड पार्टीशन के साथ लो मेसी बन बनाया गया था। जो कि इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ काफी सूट कर रहा था। कानों में डायमंड ईयररिंग्स के साथ मशहूर लेबल लुइस विटॉन का स्लिंग बैग हाथ में पकड़े दीपिका कैमरे में कैद हुईं।

विज्ञापन
deepika padukone indo western in white sharara look in siddhant chaturvedi diwali party 2020
दीपिका पादुकोण - फोटो : फाइल फोटो

हमेशा फिट एंड स्लिम नजर आने वाली दीपिका इस लुक में कुछ ज्यादा स्लिम नजर आ रही थीं। जिसे देख वो लड़कियां स्टाइल टिप्स ले सकती हैं जो बहुत ज्यादा पतली होती हैं और उन्हें अपनी फिगर के लिए कुछ परफेक्ट ड्रेस चाहिए होती है। ऐसे में फ्लेयर्ड पलाजो सेट और जैकेट स्टाइल कुर्ता स्लिम फिगर को परफेक्ट लुक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed