फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने साड़ी में ढाया कहर, फैंस को खूब पसंद आ रहा है एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

Mon, 06 Sep 2021 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Sep 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone multicolor saree look pictures photos goes viral
दीपिका पादुकोण का कौन बनेगा करोड़पति वाला साड़ी लुक वायरल - फोटो : instagram/Shaleena Nathani

बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को चौंका दिया और उनकी कड़ी मेहनत आज साफ देखी जा सकती है। ये अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में शीर्ष पर काबिज हैं और इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। दीपिका ने बड़े पर्दे पर कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई भी की। ओम शांति ओम हो या फिर बाजीराव मस्तानी, हर फिल्म में फैंस ने दीपिका की एक्टिंग को खूब पसंद किया। लेकिन दीपिका अपनी शानदार अदाकारी के अलावा अपने फैशन सेंस, अपनी पर्सनालिटी और अपने लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं और लगभग हर लड़की उनकी तरह खूबसूरत दिखने के लिए उनके फैशन सेंस को फॉलो करती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस बारे में।

deepika padukone multicolor saree look pictures photos goes viral
दीपिका पादुकोण का कौन बनेगा करोड़पति वाला साड़ी लुक वायरल - फोटो : instagram/Shaleena Nathani

दरअसल, दीपिका पादुकोण मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के साथ कौन बनेगा करोड़पति-13 में नजर आने वाली हैं, जिसमें वे बेहद खास लुक में नजर आएंगी। यहां दीपिका को एक साड़ी लुक में देखा जा सकता है, जिसकी तस्वीरें शो का प्रोमो आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

deepika padukone multicolor saree look pictures photos goes viral
दीपिका पादुकोण का कौन बनेगा करोड़पति वाला साड़ी लुक वायरल - फोटो : instagram/Shaleena Nathani

कैरी की है मल्टीकलर साड़ी

  • दीपिका ने मल्टीकलर यानी खूबसूरत पीली और नीले शेड्स की साड़ी पहनी है, जो मशहूर फैशन डिजाइनर पायल खंडेलवाल का कलेक्शन है। साड़ी के साथ दीपिका ने पीले रंग का ब्लाउज कैरी किया है। कुल मिलाकर वे इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone multicolor saree look pictures photos goes viral
दीपिका पादुकोण का कौन बनेगा करोड़पति वाला साड़ी लुक वायरल - फोटो : instagram/Shaleena Nathani

ये है ज्वेलरी

  • दीपिका वैसे तो इस साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने लुक को हल्की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। दीपिका ने अपनी इस ड्रेस के साथ सिर्फ स्काई ब्लू रंग के प्यारे ईयररिंग्स पहने हैं।
विज्ञापन
deepika padukone multicolor saree look pictures photos goes viral
दीपिका पादुकोण का कौन बनेगा करोड़पति वाला साड़ी लुक वायरल - फोटो : instagram/Shaleena Nathani

ऐसा है मेकअप

  • दीपिका इन फोटोज में काफी प्यारी लग रही है, क्योंकि इसमें उनका मेकअप भी बेहद खास है। दीपिका ने मिनिमल मेकअप किया है और साथ में होठों पर मैट लिपस्टिक लगाई है। वहीं, बात उनके हेयर स्टाइल की करें तो दीपिका ने मेसी बन बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed