Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Deepika Padukone does layering right in a sweater & halter neck top at the airport
{"_id":"602109fbc64fbf3bbc3410b2","slug":"deepika-padukone-steal-limelight-in-layering-with-white-pullover-with-halter-neck-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट पर दिखा हटके स्टाइल, स्वेटर के साथ पहना ऐसा टॉप कि देखते रह गए लोग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट पर दिखा हटके स्टाइल, स्वेटर के साथ पहना ऐसा टॉप कि देखते रह गए लोग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 08 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण को स्टाइल के मामले में टक्कर देना मुश्किल है। वो जो कुछ भी पहनती हैं सब स्टाइलिश दिखता है। बिना ज्यादा ग्लैमर के भी उनका लुक हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाता है। यहीं हुआ जब वो एयरपोर्ट पर जींस और स्वेटर पहने दिखीं। अब आप कहेंगे कि इसमे क्या नया है। तो बता दें कि दीपिका की तस्वीरें देख आप खुद ही सोचेंगे ये तो बिल्कुल नया स्टाइल है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
इन दिनों लगातार टू पीस सेपरेट्स या को-आर्ड सेट में दिख रहीं दीपिका ने एयरपोर्ट के लिए एक बार फिर कूल एंड कंफर्टेबल लुक का चुनाव किया। जिसमे बैगी नीले रंग की जींस के साथ सफेद स्वेटर शामिल था। लेकिन लोगों की निगाह उस समय दीपिका पर थम गई जब उनके गले पर लोगों का ध्यान गया।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
दरअसल, दीपिका ने वी नेक पुलोवर के साथ हॉल्टर नेक टॉप अंदर से पहन रखा था। जिसकी वजह से वी नेक के नीचे से टॉप की हॉल्टर नेकलाइन दिख रही थी। जो देखने पर कभी स्वेटर की डिजाइन तो कभी नेकलेस जैसी दिख रही थी। दीपिका इस तरह के कूल स्टाइल उन्हें बाकी एक्ट्रेस से बिल्कुल हटके दिखाने के लिए काफी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
वहीं दीपिका ने इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए बालों को जहां बन में कैद कर रखा था। वहीं राउंड ग्लास वाले गॉगल्स के साथ मुंह पर मास्क स्टाइलिश था। जबकि सफेद स्नीकर और फेंडी ब्रांड के टोटे बैग के साथ उनका एयरपोर्ट लुक किसी फैशन रनवे के लिए परफेक्ट दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका के इतने स्टाइलिश लुक के साथ ही उनके हैंडबैग के भी चर्चे हैं। क्योंकि Fendi लेबल के इस टोटे बैग की कीमत करीब दो लाख रुपये है। वहीं बात करें काम की तो दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही उनकी कुछ फिल्में भी कतार में लगी हैं। जिसमे रणवीर सिंह के साथ '83' भी शामिल है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।