फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: गर्मियों में दिखना है कूल तो दीपिका पादुकोण के ये स्टाइलिश कुर्ते हैं परफेक्ट

Fri, 20 Mar 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 20 Mar 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone stylish kurta  perfect for summer
kurta - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो टैलेंटेड होने के साथ ही स्टाइलिश भी हैं। उनके स्टाइल को अक्सर ही लड़कियां फॉलो करती नजर आती हैं। हालांकि उनके फैशन सेंस को बारीकी से देखा जाए तो वेस्टर्न कपड़ों के बाद सबसे ज्यादा वो साड़ी पहने नजर आती हैं। जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड की मस्तानी को इंडियन ड्रेस साड़ी से बेहद प्यार है। पर आमतौर पर लड़कियां जींस या वेस्टर्न वियर के बाद कुर्ता या सूट को पहनना पसंद करती हैं। गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा आरामदायक कपड़े के रूप में कुर्ते सही होते हैं। ऐसे में चलिए देखें सबकी पसंदीदा दीपिका पादुकोण के पांच स्टाइलिश कुर्ते जो हर लड़की की पहली पसंद बन सकते हैं।
deepika padukone stylish kurta  perfect for summer
kurta - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण ने गुलाबी रंग का ये कुर्ता एयरपोर्ट पर पिछले साल पहना था। जिसका रंग से लेकर फैब्रिक तक सबकुछ बेहद कमाल का था। वहीं इस ड्रेस के साथ मैचिंग की मोजरी और दीपिका का पुरा लुक कॉपी करने के लिए परफेक्ट है। शादी के फंक्शन में दिन के हल्के-फुल्के ओकेजन में इस कुर्ते को बड़े ही स्टाइल के साथ आप कैरी कर सकती हैं।



 
deepika padukone stylish kurta  perfect for summer
- फोटो : instagram

दीपिका का ये सूट तो आप को याद ही होगा। शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आने के लिए दीपिका के साथ रणवीर ने मैचिंग ड्रेस पहना था। सिंपल से सिल्क सूट के साथ सिल्क का हैवी दुपट्टा शानदार नजर आएगा। पतली और लंबी लड़कियों के लिए किसी भी फंक्शन में पहनने के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone stylish kurta  perfect for summer
kurta - फोटो : instagram

अगर आपको ऑफिस की गैदरिंग में कुर्ता पहनने का मन है तो दीपिका का ये काले रंग का स्लीवलेस कुर्ता शानदार है। जिसके ऊपर सफेद रंगे रेशमी धागों से कढ़ाई बनी हुई है। साथ में हैवी ईयररिंग इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी है।


 
विज्ञापन
deepika padukone stylish kurta  perfect for summer
kurta - फोटो : instagram
दीपिका के सबसे खूबसूरत कुर्तों के कलेक्शन में से एक ये पीले रंग का कुर्ता सबसे बेस्ट है। डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया ये कुर्ता दीपिका फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान पहनी थीं। आप चाहें तो इस शिमरी कुर्ते के साथ सफेद रंग के दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। जिससे ये रंग और खिला हुआ नजर आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed