फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के ये तीन फैशन कभी नहीं होते पुराने, हमेशा करते हैं ट्रेंड

Fri, 07 Aug 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone these fashion always in trend you never get bored with this
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की फैशनिस्टा में से एक हैं। जो लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आती हैं। इसके साथ ही बेसिक चीजों को भी अपने फैशन स्टेटमेंट में शामिल करती है। जो हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। कपड़ों के मामले में उनकी पसंद ऐसी होती है जो कभी ट्रेंड से बाहर ना जाए। अगर आप किसी ऐसे प्रिंट को खरीदना चाहते हैं जिसे बेशक हर जगह पहना जा सके तो दीपिका पादुकोण की इन ड्रेस को देखना कतई ना भूलें।


 
deepika padukone these fashion always in trend you never get bored with this
deepika padukone - फोटो : instagram
पोल्का डॉट्स

पोल्का डॉट्स को वैसे तो रेट्रो लुक में शामिल किया जाता है। लेकिन इस समय ये प्रिंट काफी ट्रेंड में है। साथ ही ये कपड़ों के उन प्रिंट में से हैं जो हमेशा सीजन में बने रहते हैं और आप इस प्रिंट के साथ वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर को ट्राई कर सकती हैं। दीपिका पादुकोण कई बार पोल्का प्रिंट के साथ जलवे दिखाती नजर आ चुकी हैं।

deepika padukone these fashion always in trend you never get bored with this
deepika padukone - फोटो : instagram
स्ट्राईप

अगर आप पैटर्न वाले प्रिंट को पसंद करती हैं तो स्ट्राईप के साथ भी जरूर जाइए। फिर वो चाहे तिरछी हो या सीधी, मोटी या पतली हर तरह की स्ट्राइप फैशन से कभी नहीं जाती। दीपिका के ये लुक देख आप अंदाजा लगा सकते हैं। साड़ी से लेकर पैंटसूट और स्कर्ट में वो अलग-अलग समय में रॉक करते दिखाई दे चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone these fashion always in trend you never get bored with this
deepika padukone - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट

इस सीजन में सबसे ज्यादा ट्रेंड फ्लोरल मोटिफ्स का रहा। साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में ये बॉलीवु़ड बालाओं के पसंदीदा बने रहें। ऐसे में दीपिका पादुकोण के ये लुक भी फैंस ने काफी पसंद किए। साड़ी से लेकर खूबसूरत ड्रेस तक में दीपिका फ्लोरल प्रिंट में शानदार लुक में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
deepika padukone these fashion always in trend you never get bored with this
deepika padukone - फोटो : instagram

वैसे दीपिका कई बार सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आ चुकी हैं। यहां तक कि वो जींस के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती हैं और शानदार लुक में नजर आती हैं। फिर उनकी ब्वॉयफ्रेंड जींस हो या फिर ये लूज फिटिंग की जींस, हर बार उनका स्टाइल स्टेटमेंट बिल्कुल अलग होता है। तभी तो वो फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed