फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड पर छाया है ब्लैक लहंगे का जादू, करीना कपूर-कटरीना कैफ तक दिखा चुकी हैं जलवा

Sat, 09 May 2020 03:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 May 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to kareena kapoor bollywood celebs black lehenga are perfect for wedding season
- फोटो : instagram

लहंगे का क्रेज हमेशा से शादियों में रहा है। लड़कियां हर डिजाइन के लहंगे पहनना पसंद करती हैं। लेकिन रंग की बात करें तो काले रंग को शादी-विवाह के मौके पर शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में बहुत कम लड़कियां ही काले रंग को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन ये सारी बातें पुरानी है। अब एथिनिक लुक में काले रंग का खास महत्व है। काले रंग की वेस्टर्न ड्रेस तो हर लड़की के पास होती है। लेकिन अब ब्लैक लहंगे का क्रेज तेजी से फैला है। तो अगर आप ब्लैक लहंगा पहनने का ख्वाब रखती हैं तो करीना से लेकर दीपिका और कटरीना कैफ के साथ इन अभिनेत्रियों के ऑल ब्लैक लुक को देखना न भूलें। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।



 
deepika padukone to kareena kapoor bollywood celebs black lehenga are perfect for wedding season
करीना कपूर 

नया फैशन ट्रेड चलाने में माहिर करीना को यूं ही फैशनिस्टा नहीं कहा जाता है। ब्लैक लहंगे का लुक हो शिमरी साड़ी का बॉलीवुड में फैशन के मामले में वहीं आगे रहती हैं। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए मिरर वर्क लहंगे और पफी स्लीव ब्लाउज के साथ करीना ने जब रैंप पर वॉक किया था तो लोग उनके लुक के दीवाने हो गए थे।



 
deepika padukone to kareena kapoor bollywood celebs black lehenga are perfect for wedding season
- फोटो : instagram
कटरीना कैफ

वहीं कटरीना कैफ के इस फ्लोरल लहंगे को कैसे भूल सकते हैं। सब्यसाची के डिजाइन किए लहंगे के साथ क्रॉप टॉप और नेट के शिमरी बॉर्डर में कटरीना कमाल लग रहीं थीं। इस लुक को देख कोई भी लड़की फैन हो सकती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to kareena kapoor bollywood celebs black lehenga are perfect for wedding season
- फोटो : instagramq
कियारा आडवाणी

ब्लैक कलर पसंद करने वाली लड़कियों के लिए कियारा का ये ऑल ब्लैक लहंगा जिस पर नियॉन पिंक और येलो कलर की पट्टियां लगी है, बेहद खास हैं। कियारा का ये ब्लैक एंड पिंक कलर का लहंगा जिस पर सफेद रंग की चुनरी टीमअप की गई है, कमाल लग रही है।


 
विज्ञापन
deepika padukone to kareena kapoor bollywood celebs black lehenga are perfect for wedding season
- फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण

प्रियंका चोपड़ा के शादी के रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण का ब्लैक बेहद खूबसूरत था। गोल्डन लहंगा और ब्लैक वी नेकलाइन ब्लाउज और साथ में मैचिंग का चोकर नेकपीस उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed