फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर की रैंपवॉक की पुरानी तस्वीर, सफेद रंग के लहंगे में अदाएं दिखा रहीं करीना कपूर

Fri, 10 Apr 2020 04:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 10 Apr 2020 04:17 PM IST
designer manish malhotra share throwback photos of kareena kapoor in white and muse shade lehenga
- फोटो : instagram

पूरे देश में कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के भी सारे काम बंद हैं और लोग घरों के अंदर है। ऐसें में सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरों को शेयर करने की बहार सी आ गई है। इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है फैशन डिजाइनर मनीष मल्हो्त्रा का, जिन्होंने अपने अपने फैशन शो की पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें रैंप पर वॉक करती करीना कपूर नजर आ रही हैं। 



 
designer manish malhotra share throwback photos of kareena kapoor in white and muse shade lehenga
- फोटो : instagram

मनीष मल्होत्रा ने अपने फोन की गैलरी से निकाल कर इस वीडियो और तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है कि 'मेरी सबसे ज्यादा चहेती करीना कपूर।' सफेद और न्यूड शेड के लहंगे में रैंपवॉक करतीं करीना का लुक काफी ज्यादा दिलचस्प दिख रहा है। लैस थ्रेड वाले लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ न्यूड शेड की नेट की चुनरी है जिस पर रेशमी थ्रेड से वर्क किया गया है। इस लहंगे का बेस भी न्यूड या म्यूज शेड का है। मनीष मल्होत्रा का ये कांबिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा है और आने वाले दिनों में एक बार फिर से इसका ट्रेंड वापस लौट सकता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The lockdown period has not only made me spend quality time with my mother at home but for like all of us given me time to think , introspect , look back fondly and remember all the wonderful times at work as my life is always all about work , fashion shows , my muses . Backstage videos , classic movies and photographs that I have loved and friends that have always been with me and moments with them .. As I go through my photo gallery through my phone pity often these days I come across so many videos and pictures that take me down the memory lane so going to share some of them by posting them ... Here the very Stunning @kareenakapoorkhan my absolute favourite was the muse for my show in Kenya hosted by Rani Jamal and @sannaandani it was a wonderful trip and a fabulous show and some wonderful memories of Kenya .. #quarantine #memoiersforever

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on



 
designer manish malhotra share throwback photos of kareena kapoor in white and muse shade lehenga
- फोटो : instagram

बता दें कि करीना कपूर के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ही हैं। और वो उनके शोज पर वॉक करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। पिछले दिनों कार्तिक आर्यन और करीना ने हैदराबाद में मनीष मल्होत्रा के शो के लिए शो स्टॉपर बन वॉक किया था। जिसमें करीना के लुक की काफी चर्चा थी।

विज्ञापन
designer manish malhotra share throwback photos of kareena kapoor in white and muse shade lehenga
- फोटो : instagram
यहां तक की दोनों कपूर सिस्टर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट की फैन हैं। तभी तो जब कपूर बहनों के बुआ के लड़के अरमान जैन की शादी हुई तो दोनों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन के लहंगों को चुना था। जिसमें दोनों के लुक की काफी तारीफ भी हुई थी। करिश्मा के साथ ही उनकी बेटी ने भी डिजाइनर मनीष का डिजाइन किया आउटफिट कैरी किया था।
designer manish malhotra share throwback photos of kareena kapoor in white and muse shade lehenga
kareena kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड की पसंदीदा बन चुकी शिमरी साड़ी को सबसे पहले करीना ने ही एक डांस शो के लिए पहना था। रोज पिंक कलर की शिमरी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज में करीना का लुक काफी खूबसूरत था। 
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed