इस साल दिवाली में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, या ट्रेडिशनल लुक में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो बॉलीवुड की हसीनाओं का पारंपरिक लुक अपना सकती हैं। महिलाओं के पास पारंपरिक परिधानों को लेकर कई विकल्प हैं। ऐसे में आप दिवाली के पांच दिनों में हर दिन अलग अलग तरह के आउटफिट पहन सकती हैं। सबसे पहले बात करते हैं धनतेरस फैशन की। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है। धनतेरस के दिन आप ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी करेंगी तो अधिक आकर्षक दिखेंगी। अगर आप ये सोच रहीं हैं कि पारंपरिक लुक में कैसे स्टाइलिश दिखना है, तो अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स ले सकती हैं। आप साड़ी, सूट, लहंगा, शरारा आदि किसी भी एथनिक आउटफिट से अपने लुक को प्रभावी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्रियों के कौन से लुक को आप कर सकती हैं इस धनतेरस में कैरी। अगली स्लाइड्स में देखें अभिनेत्रियों के अलग अलग पारंपरिक लुक।
Dhanteras 2021: इन अभिनेत्रियों की तरह पहनें पारंपरिक ड्रेस, जो आपको देंगी एक परफेक्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारा संग क्राॅप टाॅप
इन दिनों शरारा के साथ क्राॅप टाॅप टेंड में है। आप शरारा के साथ पेपलम टाॅप, क्राॅप टाॅप, केप आदि को पेयर करके ट्रेडिशनल लुक को माॅडर्न टच दे सकती हैं। उसके साथ आप दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
लहंगा चोली
फेस्टिवल में लहंगा चोली का लुक बहुत खूबसूरत लगता है। आप फ्लोरल प्रिंट या हल्के लहंगे को कैरी कर सकती हैं। भारी भरकम शादी वाले लहंगे पहनने के बजाए आप हल्के या स्कर्ट स्टाइल के आराम दायक लहंगा पहनें। इस तरह के लहंगे आपको फैशनेबल लुक देने के साथ ही आरामदायक भी होंगे।
कुर्ता सेट
साउथ एक्ट्रेस का ये कुर्ता सेट धनतेरस में आप पहन सकती हैं। इसके अलावा स्लिट कुर्ता, अनारकली पहन सकती है। प्लाजो, पैंट के साथ आप कुर्ता सेट को कैरी कर सकती हैं। हल्के कुर्ते पर हैवी या चुनरी प्रिंट दुपट्टा पेयर करें।
साड़ी
साड़ी महिलाओं के लुक को अधिक आकर्षक बनाता है। दिवाली में साड़ी आपके लुक पर परफेक्ट लगेगी। आप बनारसी, सिल्क, आर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। लाल रंग या पीले रंग की साड़ी इस दिन आप पर जचेंगी।