{"_id":"628b8600ee202831d7088c24","slug":"disha-parmar-beach-vacation-with-friends-in-perfect-monokini-and-maxi-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Parmar: दिशा परमार ने वेकेशन के लिए चुनी ये ड्रेस, तस्वीरों में दिखीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Disha Parmar: दिशा परमार ने वेकेशन के लिए चुनी ये ड्रेस, तस्वीरों में दिखीं बेहद खूबसूरत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 23 May 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिशा परमार इन दिनों मालदीव में छुट्टियां एंज्वॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। दिशा परमार दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक सामने आया है। दिशा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस जमकर लाइक करते हैं। वेकेशन पर पहुंची दिशा का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
2 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
समुंदर किनारे मस्ती कर रहीं दिशा ने मोनोकोनी में अपनी तस्वीर साझा की है। वहीं दूसरी तस्वीर में पहनी मैक्सी ड्रेस बीच वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है। व्हाइट कलर की लांग मैक्सी ड्रेस की हेमलाइन पर फ्रिल बना है। वहीं नूडल स्ट्राईप और वी नेकलाइन इसे काफी खूबसूरत दिखा रही है। वहीं दिशा की ये ड्रेस Loca Bonita से ली गई है। जिसकी कीमत है 5,890 रुपये। इस मैक्सी ड्रेस को आप भी स्टाइल कर सकते हैं।
3 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
दिशा ने इस ड्रेस को बीच वेवी हेयर के साथ ग्रीन कलर की ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं क्लोजअप तस्वीरों में दिशा परमार का खूबसूरत लुक सामने आया है। जिसमे ग्लोइंग स्किन के साथ फ्यूशिया पिंक शेड लिपस्टिक के साथ वेल डिफाइन आईब्रो और मस्कारे के दो कोट के साथ आई लाइनर लगाया गया है। जबकि पिंक ब्लश चिक्स दिशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। जिसे दिशा ने साइड पार्टेड वेवी हेयर स्टाइल से साथ पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
दिशा इस बीच वेकेशन में दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। बीच पर मस्ती करती दिशा ने पिंक और रेड शेड की मोनोकोनी में वीडियो भी फैंस के लिए शेयर किया है। जिसमे वो गॉर्जियस लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
बता दें कि दिशा अक्सर ही अपने गॉर्जियस लुक में तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हालांकि उनका बोल्ड लुक कम ही देखने को मिलता है। दोस्तों के साथ पार्टी करने निकली दिशा ने टील ग्रीन कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। जिसकी फुल स्लीव और वी नेकलाइन इसे खास बना रही थी। जिसे दिशा ने बड़े-बड़े ईयररिंग्स के साथ मैच कर हटके लुक दिया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।