Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
disha parmar white saree with backless blouse chandni look for ganpati bappa visarjan
{"_id":"6315ee79f8f07405b25ebdaa","slug":"disha-parmar-white-saree-with-backless-blouse-chandni-look-for-ganpati-bappa-visarjan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Parmar: बैकलेस ब्लाउज संग सफेद साड़ी पहन दिशा परमार बन गईं चांदनी, देखने वालों ने कह दी ये बात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Disha Parmar: बैकलेस ब्लाउज संग सफेद साड़ी पहन दिशा परमार बन गईं चांदनी, देखने वालों ने कह दी ये बात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 05 Sep 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिशा परमार की सादगी पर उनके फैंस मरते हैं। तभी तो जैसे ही वो अपने ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें साझा करती हैं। दिशा के कमेंट बॉक्स में कमेंट्स की बारिश हो जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब दिशा परमार ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं पति राहुल वैद्य भी कमेंट किए बगैर नहीं रह पाए।
2 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
दरअसल, दिशा परमार का लेटेस्ट लुक गणेश विसर्जन का है। दिशा परमार और राहुल वैद्य में गणपति बप्पा को घर में स्थापित किया था। जिनका विसर्जन अब उन्होंने कर दिया है। गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए दिशा परमार ने सफेद रंग की साड़ी को चुना था। वहीं राहुल वैद्य ने भी सफेद रंग के चमचमाते कुर्ते को खास मौके के लिए चुना था।
3 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
दिशा परमार हमेशा की तरह साड़ी में गॉर्जियस लग रही थीं। सफेद रंग की साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क था। जबकि पूरी साडी में सिकुइन वर्क दिख रहा था। जिसे दिशा ने बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में ड्रैप किया था। वहीं साड़ी के साथ दिशा ने सफेद रंग के मैचिंग का स्लीवलेस ब्लाउज चुना था। जिसकी बैकलेस डिजाइन इसे गॉर्जियस बना रही थी। बैकलेस डिजाइन पर डोरी में भी भारी-भरकम लटकन लटक रही थी। जो इसे बेहद खूबसूरत बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिशा परमार
- फोटो : in44
वहीं साड़ी संग दिशा ने लाल रंग की लिपस्टिक और स्ट्रेट हेयर स्टाइल बना रखी थी। जबकि कानों में हैवी ईयररिंग्स हर किसी का ध्यान खींच रही थी। दिशा ने सफेद साड़ी संग तस्वीरों को साझा कर कैप्शन में लिखा है चांदनी। वहीं उनके फैंस भी उन्हें चांदनी और फ्लॉलेस ब्यूटी जैसे कमेंट से नवाज रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
disha parmar
- फोटो : instagram
बता दें कि दिशा के साड़ी लुक को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दिशा भी अक्सर ही साड़ी पहन फैंस के लिए तस्वीरें शेयर कर देती हैं। गणपति बप्पा की स्थापना के लिए दिशा ने बिल्कुल ट्रेडिशन लुक में सिल्क की नीले रंग की साड़ी को चुना था। जिस पर बना गोल्डन जरी का बॉर्डर और काम इसे बेहद खास बना रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।