13 जून को अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं दिशा पाटनी ग्लैमरस लुक की वजह से अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हैं। असल जिंदगी के साथ ही पर्दे पर भी उनका ज्यादातर बोल्ड अंदाज ही फैंस को नजर आता है। जिसे उनके चाहने वाले काफी पसंद भी करते हैं। शार्ट्स और डीप नेक कट वाले टॉप वियर के साथ ही दिशा अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करना नहीं भूलती हैं। वहीं बात करें फैशन और स्टाइल की तो दिशा को ज्यादातर मौकों पर वेस्टर्न आउटफिट में ही देखा जा सकता है। हालांकि कई मौकों पर वो देसी कपड़ों के साथ भी अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती है। ये बात अलग है कि देसी लुक में भी वो बोल्डनेस का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। आगे की स्लाइड में देखें दिशा पाटनी के देसी लुक जिनमें उनका बोल्ड अंदाज ही फैंस को नजर आया।
दिशा पाटनी देसी लुक के साथ भी बोल्डनेस का लगाती हैं तड़का. ये तस्वीरें हैं सबूत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन