{"_id":"5ff547034b582d03f83e3efe","slug":"disha-patani-deepika-padukone-to-malaika-arora-style-become-boring-in-these-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बॉलीवुड हसीनाओं के एक जैसे कपड़े देख फैंस भी हो गए बोर, बोले- 'अब तस्वीरें देखने का मन नहीं'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब बॉलीवुड हसीनाओं के एक जैसे कपड़े देख फैंस भी हो गए बोर, बोले- 'अब तस्वीरें देखने का मन नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी सितारे हमेशा अपने कपड़ों और स्टाइल की वजह से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाते हैं। लेकिन जब उनकी स्टाइल बार-बार एक जैसी नजर आने लगे तो फैंस का बोर होना तो लाजिमी है। खुद को स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाने के लिए ये हसीनाएं कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। लेकिन जब उनका ये लुक हर बार एक जैसा दिखने लगे तो हर कोई उऩकी तस्वीरों को देखकर बोर होने लगता है। तो चलिए देखें उन हसीनाओं का फैशन जो हर बार एक जैसा देखने में लगा।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram fan page
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी अपनी ग्लैमरस छवि के लिए जानी जाती हैं। लेकिन ग्लैमरस दिखने के लिए हर बार उनका एक जैसा आउटफिट देख अब फैंस भी उनकी तस्वीरों से किनारा करने लगे हैं। लगातार स्पोर्ट्स शार्ट्स, स्लाइडर्स, जॉगर्स और पायजामा में उनका लुक एक जैसा देखने में लगता है। जिसे देख बोरियत होने लगी है।
3 of 5
ananya pandey
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे भले ही बॉलीवुड में दो फिल्म पुरानी हो लेकिन उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना रखी है। करियर की शुरूआत में ही वो अपने फैशन सेंस से हर किसी को प्रभावित करती दिखी थीं। लेकिन इन दिनों वो लगातार कैजुअल आउटिंग के लिए क्रॉप टॉप और ट्रैक सूट जैसे आरामदायक कपड़ों में नजर आती है। जिसे देख अब हर किसी को उनकी तस्वीरें एक जैसी दिखने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
दीपिका पादुकोण
हमेशा स्टाइल के मामले में हर किसी को इंस्पिरेशन देने वाली दीपिका इन दिनों लगातार ओवर साइज और एथलीजर टाइप कपड़ों में नजर आ रही हैं। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर पार्टी, ओवरसाइज कपड़ों में उनका लुक तो स्टाइलिश होता है लेकिन इसमे ग्लैमर का टच ना के बराबर होता है। जिससे दीपिका की तस्वीरों में वो लगभग हर बार एक जैसे कपड़ों में काफी उबाऊ लगने लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
सुपर ग्लैमरस मलाइका अरोड़ा से हमेशा हर किसी को नए स्टाइल की उम्मीद होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में वो भी हर जगह योगा पैंट्स और वर्कआउट वाले कपड़ों में नजर आ रही हैं। जिसकी वजह से उन्हें देख उनके प्रशंसकों को निराशा होना लाजिमी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।