बीटाउन से लेकर छोटे पर्दे की हसीनाएं ग्लैमरस लुक के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट ट्राई करती हैं। जिसमे डीप नेक और क्लीवेज शो के साथ थाई हाई स्लिट शामिल है। इसी लिस्ट में शामिल है बैकलेस ड्रेस। जिसे पहन ये हसीनाएं लोगों की तारीफ बटोर चुकी हैं। इस लिस्ट में दिशा पाटनी से लेकर जान्हवी कपूर तक शामिल हैं। तो चलिए देखें बीटाउन की हसीनाओं की स्टाइलिश तस्वीरें। जिसमे वो बैकलेस ड्रेस के साथ तारीफ बटोरतीं दिखीं।
बैकलेस टॉप में दिखा हसीनाओं का जबरदस्त ग्लैमर, दिशा पाटनी से लेकर जान्हवी कपूर तक हैं लिस्ट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लैमर और हॉटनेस का तड़का लगाने में दिशा पाटनी हमेशा आगे रहती हैं। कई बार उनके कूल कैजुअल कपड़े भी काफी रीविलिंग होते हैं। ऐसे में वो बैकलेस ड्रेस से कैसे परहेज कर सकती हैं। पिछले दिनों दिशा ने बैकलेस टॉप और मिनी स्कर्ट में तस्वीर साझा की। जिसमे वो काफी गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। ब्लू कलर के बैकलेस बॉडीसूट के साथ डेनिम की मिनी स्कर्ट में दिशा ने पोज दिए हैं। जिसे फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।
जान्हवी कपूर आमतौर पर स्टाइलिश बट कंफर्ट लुक में नजर आती हैं। लेकिन खास मौकों पर उनका ग्लैमरस लुक फैंस को दिख ही जाता है। ऐसा ही कुछ नजर आया जब वो फिल्म की प्रमोशन के लिए बैकलेस टॉप में दिखीं। सिल्वर बैकलेस टॉप के साथ जान्हवी कपूर का हॉट अंदाज फैशन एक्सपर्ट की भी तारीफ बटोरने में कामयाब हो गया था।
ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा ज्यादातर शार्ट्स ड्रेसेज और डीप नेकलाइन वाले आउटफिट में फैंस को टीज करते दिखती हैं। लेकिन अभी हाल ही में ईस्टर होम पार्टी के लिए मिस माला ने भी बैकलेस ड्रेस का चुनाव किया। जो उन्हें सेक्सी और स्टाइलिश एक साथ दिखाने में मदद कर रहा था। वहीं उनकी ये ड्रेस भी हर किसी तारीफ लूटने में कामयाब हुई।
सारा अली खान
केवल वेस्टर्न ही नहीं सारा अली खान ने अभी हाल ही में बैकलेस ब्लाउज के साथ कुछ ऐसा फोटोशूट करवाया कि हर कोई हैरान रह गया। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन में रेडी सारा ने सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे को पहना था। जिसकी अल्ट्रा बैकलेस चोली हर किसी को हैरान कर रही थी। फैंस जहां उनके इतने ग़ॉर्जियस लुक की तारीफ कर रहे थे तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि उनकी ये बैकलेस चोली टॉक ऑफ द टाउन बन ही गई थी।