दिशा पाटनी स्टाइलिश होने के साथ ही काफी बोल्ड भी हैं। अक्सर ही वो अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। चाहे वो ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्राफ के साथ आउटिंग हो या कोई पार्टी हर बार उनका स्टनिंग लुक दिख ही जाता है। कल रात मुंबई में हुई फिल्म मलंग की सक्सेस पार्टी में पहुंची दिशा अपने चहेते ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। जिसे देख हर कोई उनके लुक की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है।
दिशा पाटनी ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, मरून रंग के शार्ट ड्रेस में पार्टी करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मलंग की सफलता की पार्टी में पहुंची दिशा पाटनी ने मरून रंग की शार्ट ड्रेस कैरी की थी। फुल स्लीव और डीप राउंड नेक बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा का लुक कमाल दिख रहा था। वहीं इस शानदार ड्रेस के साथ स्ट्रैपी ब्लैक रंग की हील मैच की गई थी।
बालों में लाइट कर्ल और मरून शेड के आई मेकअप के साथ दिशा का परफेक्ट फिगर तारीफें बटोरने के लिए काफी था। इस सक्सेस पार्टी में पहुंचे आदित्य रॉय कपूर ने दिशा के साथ पेयर करते हुए मरून रंग की टीशर्ट पहनी थी। जिसमें वो हमेशा की तरह हैंडसम नजर आ रहे थे।
#dishapatani today at the Malang success bash #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि मलंग फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अब तक 60 करोड़ कमा लिए हैं और अभी इसका सिलसिला जारी है। फिल्म की कामयाबी की खुशी में इस पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें टीम के सारे सदस्य पहुंचे थे।
वहीं पार्टी में पहुंचे अनिल कपूर कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने नजर आए। अनिल कपूर भी फिल्म मलंग का हिस्सा है और पार्टी में पहुंचे थे। नीले रंग की टीशर्ट और काले रंग की जींस पहने अनिल मुंह पर गुलाबी रंग का मास्क लगाए दिखे।