Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
disha patani look hot in black bodycon cutout tube dress from bigg boss 14 weekend ka war
{"_id":"6023cd9395a97b073229c83a","slug":"disha-patani-look-hot-in-black-bodycon-cutout-tube-dress-from-bigg-boss-14-weekend-ka-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी को काली जालीदार ड्रेस में देख फैंस का हुआ बुरा हाल, हॉटनेस के मामले में मार ली बाजी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दिशा पाटनी को काली जालीदार ड्रेस में देख फैंस का हुआ बुरा हाल, हॉटनेस के मामले में मार ली बाजी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिशा पाटनी अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलो-दिमाग पर छा गई हैं। रही सही कसर जैकी श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी ने पूरी कर दी। जिसमे वो हॉट लुक में नजर आती हैं। इसके साथ दिशा हमेशा इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनके ड्रेसिंग सेंस में स्टाइल और ग्लैमर की कमी ना हो। तभी तो वेस्टर्न हो या एथिनिक हर बार वो फैंस को अपने कातिलाना लुक से घायल कर ही देती हैं।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
स्पोर्ट्स वाली ब्रा हो या फिर जॉगर्स पैंट जिसके साथ वो क्रॉप टॉप पहने दिखती हैं। दिशा अपने टोंड एब्स को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अब एक बार फिर दिशा को देख इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। दरअसल, बिग बॉस 14 के वीकेंड के वार में पहुंची दिशा हमेशा की तरह ग्लैमरस लुक में थीं।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
सलमान खान के सेट पर रणदीप हु़ड्डा के साथ दिशा फिल्म राधे का प्रमोशन करने पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने अपनी इमेज के मुताबिक ही हॉट ड्रेस कैरी की थी। दिशा ने इस वीकेंड के वार में जाने के लिए ऑफ शोल्डर, स्वीटहार्ट नेकलाइन और बॉडी हगिंग ड्रेस का चुनाव किया था। जो किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
शेहला खान की डिजाइन की हुई इस ड्रेस में शियर और शिफॉन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ट्यूब कट टॉप के साथ इसमे कमर पर वी कटआउट डिटेल भी बनी थी। जबकि एस्मेट्रिक हेमलाइन इसे ग्लैमरस बनाने के कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं इसके साथ ही इसमे जालीदार थाई हाई स्लिट में जोड़ी गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Disha Patani Instagram
वहीं दिशा ने इतनी हॉट ड्रेस को अपने मेकअप से और भी ज्यादा हॉट बना दिया था। ब्लैक कलर की क्लासिक ड्रेस को दिशा ने ग्रीन और ब्लैक स्मोकी आईज के साथ पूरा किया था। वहीं बाकी मेकअप भी आकर्षक था। दिशा ने इस खास ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस पेयर किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।