साड़ी ऐसा आउटफिट है। जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। यहां तक कि कॉकटेल पार्टी में भी। लेकिन ज्यादातर लड़कियों को इस तरह की पार्टी में फ्रॉक और स्टाइलिश गाउन ही ज्यादा पसंद आता है। लेकिन अगर आप सबसे खास दिखने की चाह रखती हैं तो एथिनिक लुक के साथ ग्लैमर का तड़का लगाएं। बस पार्टी में सब आपको देखते ही रह जाएंगे। कटरीना कैफ से लेकर जान्हवी कपूर की इन साड़ी को बेझिझक आप किसी पार्टी में पहन सबसे खास दिख सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
कटरीना कैफ-जान्हवी कपूर तक की इन साड़ियों को रखें वॉर्डरोब में, पार्टी की बन जाएंगी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि साड़ी पहनना थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसे में कटरीना कैफ की ये प्री ड्रेप साड़ी पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तरुण ताहिलियानी की डिजाइन की हुई इस साड़ी में सिकुइन और बीड्स की मदद से डिजाइन की गई है। वहीं पल्लू की जगह पर बीड्स की मदद से बना टसल इस साड़ी को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रहा है।
जान्हवी कपूर की ये शिमरी पर्पल रंग की साड़ी पार्टी से लेकर वेडिंग रिसेप्शन तक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ग्लैमरस लुक के साथ ही जान्हवी ने इसे ब्रालेट ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिसमे वो अपनी मां श्रीदेवी की कॉपी लग रही हैं।
आजकल रफल साड़ी का क्रेज लड़कियों में खूब दिख रहा है। ऐसे में कृति सेनन की ये पीले रंग की रफल साड़ी परफेक्ट आइडियल आउटफिट लग रहा है। जिसे बेल्ट के साथ मैच कर कृति कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं इस रफल साड़ी को कृति ने ड्रामेटिक रफल स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर इसे मोस्ट स्टाइलिश लुक दे दिया है।
अगर आप छह मीटर लंबी साड़ी को पहनने से कतराती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा की ये पैंट स्टाइल साड़ी ड्रेप करना बस आपके लिए ही है। शिमरी पैंट के साथ परफेक्ट काम्बो है इस साड़ी का, जिसे पहन सोनाक्षी का लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन है।