{"_id":"602283b28ebc3ed282142567","slug":"nora-fatehi-look-breath-of-fresh-air-in-white-midi-crochet-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही की ड्रेस और सिंपल लुक ने लूटा फैंस का दिल, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नोरा फतेही की ड्रेस और सिंपल लुक ने लूटा फैंस का दिल, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram fan page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही फैंस को इंप्रेस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बात चाहे किसी इवेंट की हो या फिर कैजुअल आउटिंग की, हर बार वो अपने स्टाइल का पूरा ध्यान रखती हैं। जिससे हर किसी की निगाहें बस उन पर ही अटक जाती हैं। डांसर और एक्टर नोरा का कमाल का लुक एक बार कैमरे में कैद हुआ जब वो काम के सिलसिले में म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के ऑफिस के बार स्पॉट हुईं।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram fan page
इस दौरान उनके सिंपल लेकिन गॉर्जियस लुक ने हर किसी का दिल चुरा लिया। सफेद रंग की मिडी ड्रेस में वो गजब की खूबसूरत दिख रहीं थीं। नोरा अपने डांस मूव्स की तरह ही पोज भी खास अंदाज में देती हैं। जैसे ही पपराजी की उन पर निगाह पड़ी वो अपने खास अंदाज में पोज देती दिखीं। वहीं उनकी ड्रेस और स्टाइल ने फैंस को घायल कर दिय़ा।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram fan page
सफेद रंग के लैस डिटेलिंग वाली मिडी ड्रेस जिसकी थ्री फोर्थ स्लीव कमाल की दिख रही थी। वहीं गले पर वी नेकलाइन और उस पर की गई रफल डिजाइन बेहद खास थी। जिसके साथ ए हेमलाइन के साथ नोरा की ये ड्रेस बेहद जबरदस्त थी। जिसे उन्होंने न्यूड शेड के पम्प के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की हमेशा की तरह नोरा फ्लॉलेस बेस मेकअप और न्यूड शेड के लिपकलर में तैयार थीं। जिसे उन्होंने हल्के कर्ली बालों के साथ पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा का ये लुक देखते ही लोगों के होश उड़ गए। वो इस ड्रेस में बला की खूबसूरत दिख रही थीं। उनका ये लुक किसी भी लड़की के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। वैसे बता दें कि ये पहला मौका नही है जब उनकी अदाओं ने लोगों का दिल चुराया है। पिछले दिनों ही गुलाबी रंग की ड्रेस में वो कहर ढाती दिखी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
स्ट्रेट कट कुर्ती और पैंट के साथ नोरा ओवरकोट पहने दिखीं थीं। वहीं सिर से लेकर पांव तक इस गुलाबी रंग की ड्रेस में नोरा गुलाबो बनी दिख रही थीं। दरअसल, अबु जानी संदीप खोसला के ब्रांड लॉन्च पार्टी में नोरा ने इस खास ड्रेस को चुना था। जिसमे उनका लुक किसी प्रिंसेज से कम नहीं दिख रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।