{"_id":"623c57052d6eb61ae601133a","slug":"disha-patani-tara-sutaria-goes-bold-for-film-wrap-party-wear-short-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पाटनी, तारा सुतारिया का दिखा एक साथ बोल्ड अंदाज, तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
दिशा पाटनी, तारा सुतारिया का दिखा एक साथ बोल्ड अंदाज, तस्वीरें हो रहीं वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने ग्लैमर लुक से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला फिल्मी पार्टी में जिसमे दिशा पाटनी और तारा सुतारिया का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। पार्टी में पहुंची तारा सुतारिया और दिशा पाटनी अपने हॉट लुक से हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। वहीं उनके लुक्स की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।
2 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। अपने स्लिम लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही वो अक्सर ही वर्कआउट के वीडियो भी साझा करती हैं। जिसमे वो जमकर मेहनत करती दिखती हैं। पार्टी में पहुची दिशा अपने बोल्ड लुक में नजर आईं। इस पार्टी के लिए दिशा ने ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी बॉडीकॉन डिजाइन टोंड एब्स फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : social media
दिशा पाटनी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी बस्टियर डिजाइन इसे बोल्ड लुक दे रही थी। वहीं इस ड्रेस पर रफल डिजाइन स्लीव और नेकलाइन पर बनी थी। इसके साथ ही शियर फैब्रिक की बलून शेप स्लीव इसे स्टाइलिश बना रही थी। वहीं दिशा इस बॉडी फिटिंग ड्रेस में हॉट लुक में नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
वहीं तारा सुतारिया ने इस पार्टी के लिए ब्राउन शेड की ड्रेस का चुनाव किया था। क्लासी बोल्ड लुक में तारा का ये लुक डेट नाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ इस ड्रेस की स्ट्रैपी स्लीवलेस डिजाइन आकर्षक दिख रही थी। वहीं बॉडी हगिंग मिनी ड्रेस में तारा का लुक गॉर्जियस नजर आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
जिसे तारा ने मोनोक्रोम लुक दिया था। ब्राउन शेड की ड्रेस के साथ ही ब्राउन शेड फुटवियर और मिनी ब्राउन पर्स उनके लुक में चार्म ऐड कर रहा था। वहीं ब्राउन पिंक शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ पिंक चिक्स तारा की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।