Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
disha patani troll for low waist jeans with yellow corset top for ek villain returns promotion
{"_id":"62cab4f8327cf51da81611ce","slug":"disha-patani-troll-for-low-waist-jeans-with-yellow-corset-top-for-ek-villain-returns-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani: दिशा पाटनी कॉर्सेट टॉप और जींस में लगीं बॉर्बी डॉल लेकिन ट्रोलर्स ने कह दी ये बात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Disha Patani: दिशा पाटनी कॉर्सेट टॉप और जींस में लगीं बॉर्बी डॉल लेकिन ट्रोलर्स ने कह दी ये बात
दिशा पाटनी अपने गॉर्जियस अंदाज और स्टनिंग लुक से फैंस को इंप्रेस कर ही लेती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में भी उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिलता है। वहीं बात जब फिल्मों के प्रमोशन की आती है तो दिशा अपनी स्लिम बॉडी को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए हर दिन उनका सिजलिंग लुक सामने आ रहा है। हाल ही में मॉल में प्रमोशन करने पहुंची फिल्म की टीम में दिशा पाटनी का अंदाज सबसे जुदा दिखा।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी ने इस प्रमोशन के लिए पीले रंग के कॉर्सेट टॉप के साथ कॉर्गो जींस चुनी थी। डल ब्लू कलर की डेनिम कॉर्गो काफी लो वेस्ट थी। जिसके साथ डीप प्लजिंग नेकलाइन का कॉर्सेट टॉप को मैच किया गया था। जिसके साथ दि्शा ने बालों में दो चोटी बना रखी थी। मिस पाटनी का ये अंदाज पूरी तरह से उन्हें बार्बी डॉल वाला लुक दे रहा था।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी का ये बॉर्बी लुक वाला अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दिशा के ऐसे आउटफिट को देखने के बाद ट्रोलर्स ने भी जमकर ट्रोल किया और उर्फी जावेद को दिशा का स्टाइलिस्ट बता दिया। वहीं दिशा की लो वेस्ट जींस को देख एक यूजर ने कहा कि अरे कोई इनकी पैंट पकड़ो। तो वहीं एक यूजर ने कहा कि यह कुछ भी पहने तो क्यूट और उर्फी पहने तो गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दरअसल, दिशा पाटनी की लो वेस्ट जींस और कॉर्सेट टॉप काफी ज्यादा बोल्ड अपीलिंग वाला था। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे थे। बता दें कि दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी दिखेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
इस प्रमोशनल इवेंट में दिशा पाटनी के साथ तारा सुतारिया भी पहुंची थीं। तारा ने इस मौके पर ब्राउन कलर के लेदर के स्ट्रैपलेस काल्फ लेंथ ड्रेस को चुना था। जिसकी बॉडी हगिंग डिजाइन तारा के स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही थी। वहीं तारा इस ड्रेस में हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।