लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू के रूप में नजर आती हैं। वहीं असल जिंदगी में भी उन्हें कंफर्टेबल और ज्यादातर देसी लुक पहनना पसंद है। वो अक्सर ही साड़ी और कुर्ते में अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाती हैं। वहीं बात जब वेस्टर्न वियर की आती है तो वो ज्यादातर कंफर्टेबल लुक्स को ही तरजीह देती दिखती हैं। लेकिन इस बार दिव्यांका त्रिपाठी का ग्लैमरस लुक नजर आया। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं उनके फैंस इस तस्वीर को जमकर लाइक कर रहे हैं।
2 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
ये हैं मोहब्बतें की इशिता इस बार काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, दिव्यांका ने तस्वीर के साथ ही ब्लैक ड्रेस में वीडियो भी साझा किया है। जिसमे वो 'डूब गई मै' गाने पर डांस कर रही हैं। बता दें कि इन दिनों ये गाना काफी ट्रेंड में है। ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी भी इस पर स्टेप करते दिख रही हैं। वहीं दिव्यांका ने काले रंग का गाउन पहन रखा है।
3 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
मिसेज दहिया ने काले रंग का गाउन पहना है। जिसको ग्लैमरस बना रही है इसकी थाई हाई स्लिट। हालांकि यहां भी कंफर्ट का ध्यान रखते हुए इस स्लिट को ज्यादा हाई नहीं किया गया है। वहीं टर्टल नेक और फुल स्लीव के साथ दिव्यांका का ये लुक सेसी भी नजर आ रहा है। बॉडीकॉन लुक होने की वजह से दिव्यांका अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो दिव्यांका ने सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक के साथ इस ब्लैक ड्रेस को मैच किया है। जो उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहा है। वहीं लाइट वेवी कर्ल बालों के साथ स्टोन रिंग काफी खूबसूरत लग रही है। जिसके साथ ब्लैक पम्प्स काफी अट्रैक्टिव दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं। जिसमे वो फाइनलिस्ट थीं। दिव्यांका छोटे पर्दे की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दिव्यांका भी अक्सर ही फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।