दिव्यांका त्रिपाठी को महिलाएं खूब पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वे सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साड़ी पहनने पर दिव्यांका बहुत अच्छी लगती हैं। हाल ही में उन्होंने गुलाबी साड़ी में अपनी एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। जिसमें वे अलग-अलग पोज दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने आकर्षक सी जूलरी भी पहनी हुई है। जिसकी डिजाइन एकदम अलग है और उनपर खूब अच्छी भी लग रही है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अच्छा सा कैप्शन भी डाला हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'इश्क में हूं' या 'मैं इश्क हूं'। प्रशंसकों ने उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद किया है और उनके कैप्शन को लेकर भी कमेंट किए हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारों ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट भी किया है। उनके पोज और अदाएं भी जबरदस्त हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए दिव्यांका का यह खूबसूरत लुक।
दिव्यांका त्रिपाठी गुलाबी साड़ी में लग रही हैं बला की खूबसूरत, सीरियल वाली बेटी रूही ने कह दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी है ऐसी
दिव्यांका ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसपर सफेद रंग की बिंदकी वाली डिजाइन है। साड़ी को ओपन पल्लू में पहना हुआ है। हालांकि एक तस्वीर में उन्होंने साड़ी को सिर पर भी डाला हुआ है। यह साड़ी एकदम सिंपल है लेकिन बहुत ही सुंदर है। पल्लू में कट वर्क है।
फुल स्लीव्स का है ब्लाउज
साड़ी के साथ दिव्यांका ने प्लेन गुलाबी रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। यह ब्लाउज बंद गले है। एक तस्वीर में उन्होंने गॉगल्स भी लगा रखे हैं, जिसमें धूप उनपर पड़ रही हैं और पल्लू को सिर पर ले जाते हुए आगे की तरफ डाल रखा है। इसमें उनका लुक एकदम अलग लग रहा है।
जूलरी का डिजाइन है अलग
दिव्यांका ने इस लुक में लटकने वाला एक हार डाला हुआ है जिसकी डिजाइन बहुत आकर्षक है। हाथ में उन्होंने चूड़ा पहना हुआ है। चूड़े में नग और कुंदन लगे हुए हैं। बीच में मोटा कड़ा है और आसपास चूड़ियां हैं। कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने हुए हैं।
चेहरा है खिलाखिला
दिव्यांका ने बालों को बीच की पार्टिंग करके बांधा हुआ है। हाथों में उनके मेहंदी लगी हुई है। सिर पर बिंदी है और मांंग भी भरी हुई है। आंखों का मेकअप खूबसूरत है। बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया हुआ है। रूहानी ने भी महारानी सा लिखा है।