पहाड़ी रीति रिवाजों से किए गए विवाह के कारण पिछले दिनों यामी चर्चाओं का विषय रही हैं। यामी अपनी शादी के सभी आउटफिट्स में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके फैंस ने उनकी शादी करने के तरीके को बहुत पसंद किया है क्योंकि उन्होंने बहुत ही सादगी से विवाह किया है। शादी के बाद पहली बार यामी ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दरअसल यामी ने यह तस्वीरें किसी एड के लिए क्लिक करवाई हैं जिनमें वे बहुत मस्तीभरे अंदाज में एकदम खुश-खुश दिखाई दे रही हैं। यामी का यह ड्रेस जितना खूबसूरत है, उतना ही आरामदायक भी है। अपनी शादी के समय से ही यामी अपनी सादगी से सब का मन मोह रही हैं। इन तस्वीरों में भी उन्होंने एकदम साधारण सा एक ड्रेस पहना हुआ है लेकिन वे इसमें बहुत ही प्यारी लग रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए यामी का ये खास लुक।
शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में नजर आईं यामी, लग रही हैं बेहद प्यारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
यामी गौतम ने मल्टीकलर का एक फुल लेंथ ड्रेस पहना हुआ है जिसमें कुछ फूल और कुछ अलग-अलग तरह की डिजाइंस बनी हुई हैं। ड्रेस की स्लीव्स फुल होने के साथ ही लूज पैटर्न में भी है। ड्रेस का फेब्रिक बहुत ही आरामदायक दिखाई दे रहा है।
रंग हैं बहुत खूबसूरत
यामी के ड्रेस के रंग बहुत ही खूबसूरत है। वैसे तो कई सारे रंग हैं लेकिन लाल रंग की प्रमुखता है। घुटनों के नीचे से ड्रेस में कई सारी प्लेट्स दी हुई हैं जो कि ड्रेस को अलग ही लुक दे रही हैं। घूमने- फिरने के हिसाब से इस तरह के कपड़ों का चयन करना बहुत अच्छा रहता है।
अंदाज है मस्तीभरा
यामी इन तस्वीरों में बहुत खुश और मस्ती के अंदाज में नजर आ रही हैं। यामी ने चेहरे पर बहुत लाइट मेकअप किया हुआ है। बालों को खुला रखा है। कान में छोटे-छोटे टॉप्स पहन रखे हैं। हाथों में अंगुठियां डाल रखी हैं और नाखूनों को लाल नेलपेंट से सजा रखा है।
प्रशंसकों को रास आ रहा अंदाज
प्रशंसकों को यामी का यह अंदाज खूब भा रहा है। फैंस कह रहे हैं कि यामी की वास्तविक पर्सनलिटी इन तस्वीरों में दिखाई दे रही है। फोटोशूट की लोकेशन भी एकदम शानदार है। वे कवेलु वाले एक गोबर से लिपे हुए मकान के बाहर ही यह तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं।