फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांका त्रिपाठी का ये लेटेस्ट लुक देख आप भी बनवा सकती हैं सूट, सभी को आएगा पसंद

Thu, 29 Apr 2021 02:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 29 Apr 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
divyanka tripathis new look is inspiration for many girls in hindi
लोग उन्हें ईशी मां के रूप में जानते हैं - फोटो : instagram

दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की वो अदाकार हैं, जो घर-घर में पसंद की जाती हैं। लोग उन्हें ईशी मां के रूप में जानते हैं और उनके निजी जीवन के प्रति जिज्ञासु रहते हैं। दिव्यंका आए दिन एक से बढ़कर एक कपड़ों में अपनी तस्वीरें डालती रहती हैं, हाल ही में दिव्यांका ने कॉटन के सूट में तस्वीर डाली है जिसमें कि वे बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं और उनका लुक एकदम क्लासी लग रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए दिव्यंका का यह खूबसूरत अवतार।

divyanka tripathis new look is inspiration for many girls in hindi
कॉटन सूट में दिव्यंका - फोटो : instagram

ऐसा है सूट
दिव्यांका ने पूरे काले रंग का सूट पहना है। उसपर कोई प्रिंट नहीं है। कॉटन का प्लेन कपड़ा है, उसी से सूट डिजाइन किया है। प्लेन कुर्ती है और उसके नीचे इसी रंग के पेंट्स हैं। सूट का गला आगे से वी शेप में है और बोट नेक है। कुर्ती की लंबाई घुटने तक है। दिव्यंका का यहा सूट कॉटन स्टोरी द्वारा तैयार किया गया है। 

divyanka tripathis new look is inspiration for many girls in hindi
पूरे ब्लैक में दिव्यंका - फोटो : instagram

दुपट्टा है बहुत प्यारा
प्लेन सूट के साथ दिव्यंका ने लहरिया दुपट्टा डाल रखा है। दिव्यंका दुपट्टा इसलिए खास है क्योंकि उसमें दोनों की तरफ टेसल्स लगे हैं। दुपट्टा के दोनों सिरे आगे की तरफ लटक रहे हैं, जिस वजह से टेसल्स पर एकदम ध्यान जा रहा है। टेसल्स का रंग भी काला ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
divyanka tripathis new look is inspiration for many girls in hindi
दिव्यंका का खूबसूरत सूट - फोटो : instagram

आस्तीन पर है बंधेज
जहां दिव्यांका के दुपट्टे पर लहरिया डिजाइन है, वहीं सूट की आस्तीन थ्री-फोर्थ है और उस पर बंधेज की डिजाइन है, जो कि बहुत अच्छी दिखाई दे रही है। दिव्यंका ने बालों को खुला रखा है और मेकअप भी अपने ड्रेसअप के साथ एकदम सिंपल किया हुआ है। साथ ही में ड्रेस से मिलते-जुलते काले रंग के फ्लेट्स पहने हैं। 

 

विज्ञापन
divyanka tripathis new look is inspiration for many girls in hindi
अपनी शक्तियों के साथ आगे बढ़ना चाहिए - फोटो : instagram
डाला है सकारातमकता से भरपूर कैप्शन
दिव्यांका ने अपने कैप्शन में कहा है कि इन दिनों हम ऐसी है कहानियां देख रहे हैं, जिनसे हमें तनाव हो रहा है लेकिन क्या हमें इस तनाव पर ही अटके रहना चाहिए या अपनी शक्तियों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। थोड़ा सा जज्बा और मुस्कराहट रखकर हम एक सकारात्मक दुनिया बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed