फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: हल्के-फुल्के लहंगे से बनाएं दिवाली लुक ट्रेंडी, बॉलीवुड हसीनाओं से लें इंस्पिरेशन

Mon, 09 Nov 2020 12:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 bollywood actress dazzled in floral lehenga this time must try
lahenga - फोटो : instagram

दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में सभी घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट की शॉपिंग में लगे हैं। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के बाद बहुत सारे लोग दिवाली पर खरीदारी कम ही कर रहे हैं। लेकिन त्योहार के मौके पर सजना संवरना तो सभी को पसंद है। अगर आप भी अभी तक अपने लिए किसी ड्रेस को तय नहीं कर पाई हैं। तो इस दिवाली हल्के-फुल्के लहंगों को ट्राई करें। ये ट्रेंडी लुक देने के साथ ही आपको बॉलीवुड की किसी हीरोइन से कम नहीं दिखाएंगे। आलिया भट्ट से लेकर करिश्मा कपूर तक फ्लोरल लहंगों के साथ नजर आ चुकी हैं। जिनकी स्टाइल देख आप जरूर अपने लिए कुछ आइडिया ले पाएंगी। तो आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह के लहंगों को आप इस दिवाली पहन सकती हैं। 

diwali 2020 bollywood actress dazzled in floral lehenga this time must try
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर सब्यसाची के डिजाइन किए इस फ्लोरल लहंगे में वेडिंग पार्टी में शिरकत कर चुकी हैं। जिसे उन्होंने मांगटीका और चोकर नेकपीस के साथ एक्सेसराइज किया है। जबकि करिश्मा का जूल नेकलाइन ब्लाउज इस लहंगे को स्पेशल लुक दे रहा है। तो अगर आप दिवाली के मौके पर ऐसा ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो किसी भी पुराने सिंगल कलर के टॉप के साथ ऐसा फ्लोरल प्रिंट का लहंगा या फिर लांग स्कर्ट दुपट्टे के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। ये आपको बिल्कुल हटके लुक देगा।

diwali 2020 bollywood actress dazzled in floral lehenga this time must try
lahenga - फोटो : instagram
तारा सुतारिया

बीटाउन की नई फैशनिस्टा तारा सुतारिया भी फ्लोरल लहंगे के साथ अपना जलवा दिखा चुकी हैं। हैंड पेंटेड पिचिका का डिजाइन किया ये पेस्टल पिंक कलर का लहंगा जिस पर डार्क पिंक कलर के फूल बने हैं। वहीं तारा ने इस फूलों वाले लहंगे के साथ हल्के-फुल्के लुक के लिए किसी भी तरह की एक्सेसरीज कैरी नही की है। वहीं बालों को मेसी लुक और मिनिमम मेकअप के साथ कांप्लिमेंट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 bollywood actress dazzled in floral lehenga this time must try
lahenga - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

आप चाहें तो डार्क कलर के लहंगे भी त्योहारों के मौसम के लिए चुन सकती हैं। कियारा आडवाणी पीले रंग के लहंगे जिस पर लाल रंग के फूलों की एंब्रायडरी की गई है, में नजर आ चुकी हैं। आप चाहें तो इस तरह के लहंगे को हल्दी से लेकर मेहंदी सेरेमनी में भी ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन
diwali 2020 bollywood actress dazzled in floral lehenga this time must try
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ

स्टाइल के मामले में एलिगेंट लुक में दिखने वाली कटरीना कैफ भी इस तरह के फ्लोरल लहंगे में जलवे दिखा चुकी हैं। सब्यसाची के डिजाइन किए खास व्हाइट एंड पिंक लहंगे में उनका लुक भी जबरदस्त था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed