फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: पुराने ब्लाउज से पाएं इस दिवाली नया लुक, दीपिका पादुकोण-मलाइका अरोड़ा तक से लें इंस्पिरेशन

Tue, 10 Nov 2020 12:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 Nov 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 reuse your old blouse for festive look like bollywood actress deepika padukone to malaika arora
ब्लाउज को करें रियूज - फोटो : instagram

दिवाली नजदीक है। ऐसे में सभी अपने घरों की सजावट से लेकर नए कपड़े और ढेर सारी शॉपिंग में व्यस्त हैं। लेकिन अगर आपने अपने लिए अभी तक कोई ड्रेस डिसाइड नहीं की है। और सोच रही हैं कि दिवाली पूजा के लिए क्या पहनूं? तो ये आइडिया जरूर आपके काम आएगा। एक ही ब्लाउज के साथ आप मिक्स एन मैच करके कई लुक पाए जा सकते हैं। तो अगर इस दिवाली आपने कोई भी नया ड्रेस खुद के लिए नहीं लिया है तो इन आइडियाज की मदद से ट्रेंडिग लुक पाया जा सकता है। आगे की स्लाइड में देखें कैसे बॉलीवुड हसीनाओं के लुक से इंस्पिरेशन पाया जा सकता है। 

diwali 2020 reuse your old blouse for festive look like bollywood actress deepika padukone to malaika arora
ब्लाउज को करें रियूज - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा 
वैसे तो स्टाइल क्वीन मलाइका अरो़ड़ा अक्सर ग्लैमरस एंड एक्सपोज वाले ड्रेसेज में नजर आती हैं। लेकिन कई मौकों पर उनका एथिनिक लुक आसानी से कॉपी किया जा सकता है। गोल्डन क्रश्ड लहंगे के साथ पहना उनका जूल नेकलाइन और फुल स्लीव क्रॉप टॉप इन्हीं में से एक है। वहीं ब्लैक सिंपल ब्लाउज के साथ पहनी उनकी पटोला साड़ी भी काफी इंप्रेसिव है। जिसे देख आसानी से कॉपी किया जा सकता है। 

 

diwali 2020 reuse your old blouse for festive look like bollywood actress deepika padukone to malaika arora
ब्लाउज को करें रियूज - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

अगर आपके पास सिंपल वन कलर ब्लाउज है तो उसे आलिया भट्ट की तरह किसी भी मल्टीकलर साड़ी के साथ कैरी किया जा सकता है। यकीन मानिए ये हर तरह से आपको बेहद खास लुक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 reuse your old blouse for festive look like bollywood actress deepika padukone to malaika arora
janhvi kapoor - फोटो : instagram
पहने लहंगे का ब्लाउज

हर किसी की वॉर्डरोब में कुछ ऐसे कपड़े होते हैं जो बेहद भारी होते हैं। लहंगे या साड़ियां, जिन्हें कहीं भी आसानी से नहीं पहना जा सकता। लेकिन आप इन लहंगों के ब्लाउज को किसी प्लेन साड़ी के साथ आसानी से कैरी कर नया लुक क्रिएट कर सकते हैं। तो इस दिवाली आप बिना शॉपिंग किए खुद के लिए मिक्स एन मैच लुक बना सकती हैं। 

विज्ञापन
diwali 2020 reuse your old blouse for festive look like bollywood actress deepika padukone to malaika arora
ब्लाउज को करें रियूज - फोटो : instagram

वैसे दीपिका पादुकोण अक्सर प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहने नजर आ जाती हैं। फिर वो उनका इस आइवरी शेड की साड़ी के साथ पहना ये रेड कलर का ब्लाउज हो या फिर सिल्क की साड़ी के साथ मैच किया ब्लैक ब्लाउज। हर बार वो गॉर्जियस लुक के साथ फैशन इंस्पिरेशन देती दिखती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed