फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इस दिवाली बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, अपने लुक के साथ ये चार नेल आर्ट डिजाइन करें ट्राई

Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Easy nail Art Designs at home
नेल आर्ट - फोटो : Pixabay

दिवाली का त्योहार आने वाला है। लड़कियों ने दिवाली में आकर्षक दिखने के लिए कई तरह की योजनाएं बना रखी होंगी। पांच दिनों के इस त्योहार के लिए हर दिन की अलग ड्रेस, मैचिंग ज्वैलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल तक सब कुछ तैयार सोच कर रखा होगा और ड्रेस तैयार करना भी शुरू कर दिया होगा। अब आपको फेस्टिवल में परफेक्ट लुक चाहिए तो अपने ड्रेस, मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ अपने हाथों की खूबसूरती पर भी ध्यान दें। नेल्स को अधिक आकर्षक बना कर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। नेल आर्ट से लोगों की नजरें आपके हाथों पर ही टिक जाएंगी। अपने नाखूनों को नेल आर्ट से चमका कर खूबसूरत डिजाइन दी जा सकती है। नेल आर्ट देखने में भले ही जटिल लगें, लेकिन आप आसानी ले घर पर नेल्स को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। अगर आप इस दिवाली ऊपर से नीचे तक बेस्ट दिखना चाहती हैं तो अपनी ड्रेस के मुताबिक नेल आर्ट को अप्लाई कर सकती हैं। आज हम आपको आसान से नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही बना सकती हैं। आइए जानते हैं नेल आर्ट की इन चार डिजाइन्स के बारे में।

Diwali 2021 Easy nail Art Designs at home
नेल आर्ट - फोटो : Instagram/thedreamsnails

पोल्का डॉट्स नेल आर्ट डिजाइन 

नेल आर्ट की ये डिजाइन कभी आउटडेटेड नहीं होती। आप किसी भी तरह के कपड़ों पर पोल्का डाॅट्स डिजाइन को अप्लाई कर सकती हैं। रेट्रो लुक हो या माॅर्डन साड़ी लुक, सभी कुछ पर आपका ये नेल आर्ट मैच करेगा। इसे बनाने के दौरान थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए किसी डार्क कलर के नेलपेंट को लगा लें। फिर बॉबी पिन की हेल्प से डॉट्स बना लें।

Diwali 2021 Easy nail Art Designs at home
नेल आर्ट - फोटो : instagram/lada_beautybar

फंकी नेल आर्ट डिजाइन 

ये नेल आर्ट डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप रेड कलर या कोई भी डार्क कलर का नेल पेंट लगा लें। फिर नेल के टिप्स पर दूसरे किसी डार्क कलर से डिजाइन बना लें। बाकि हिस्से पर सफेद या काले रंग के डाॅट्स बना लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Easy nail Art Designs at home
नेल आर्ट - फोटो : instagram/delaneychilds

जिक जैक नेल आर्ट डिजाइन

नेल आर्ट में ये डिजाइन भी लड़कियों को काफी पसंद है। इसे लगाने के लिए नेल्स पर किसी भी रंग की नेल पेंट लगा लें। सूखने के बाद उस पर ट्रांसपेरेंट सेलो टेप चिपकाकर दूसरा नेल पेंट लगाएं। कलर सूख जाए तो एक और सेलोटेप चिपकाकर तीसरा कलर नेल्स पर अप्लाई करें। आप मनपसंद कई नेल पैंट्स को लगा कर ये डिजाइन बना सकती हैं। 

विज्ञापन
Diwali 2021 Easy nail Art Designs at home
नेल आर्ट - फोटो : Instagram/thedreamsnails

ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन  

त्योहार के सीजन में, खासकर दिवाली में ये डिजाइन स्टाइल सबसे सूटेबल है। अपने एथनिक वियर, पार्टी वियर पर आप इस नेल आर्ट को लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए सेम कलर का ग्लिटर वाला नेल पेंट अप्लाई कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed