त्योहारों और शादियों का सीजन आते ही बॉलीवुड की हसीनाओं पर भी पारंपरिक लुक का रंग चढ़ने लगा है। मलाइका अरोड़ा से लेकर अनन्या पांडे और सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर तक एथनिक वियर लुक में नजर आ रही हैं। कोई ब्राइडल फोटो शूट करा रहा है तो कोई पारंपरिक परिधानों में फेस्टिव वाइब दे रहा है। इन बॉलीवुड हसीनाओं में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है। कैटरीना कैफ की खूबसूरती के तो लोग फैन हैं हीं, लेकिन जब कैटरीना पारंपरिक भारतीय परिधानों में अपनी अदाएं दिखाती हैं तो लोग उनके लुक को बस देखते ही रह जाते हैं। ट्रेडिशनल साड़ी और लहंगे में ग्लैमरस व स्टाइलिश कैसे दिखना है, ये कैटरीना बखूबी जानती हैं। उन्होंने त्योहारों के इस सीजन में दो पारंपरिक लुक में तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह फ्लोरल लहंगा तो दूसरी तस्वीर में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए कैटरीना कैफ का साड़ी और लहंगा में फेस्टिवल फैशन लुक।
Diwali 2021: फ्लोरल लहंगे के बाद कैटरीना का साड़ी लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी कर सकती हैं ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन