फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इस दिवाली आपको मिलेगा एक नया लुक, ट्राई करें दिया मिर्जा का ये खूबसूरत लहंगा

Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Fashion Dia Mirza white lehenga gives Graceful look
दिया मिर्जा का पांपरिक लुक - फोटो : instagram/diamirzaofficial

त्योहारों का सीजन आ गया है। ऐसे में अपना वॉर्डरोब खंगालें और देखें कि इस फेस्टिव सीजन के लिए आपके पास सबसे बेस्ट और ट्रेंडी ऑउटफिट है या नहीं। अगर नहीं है तो समय कम है। दिवाली आने वाली है। दिवाली का पर्व 2 नवंबर से शुरू हो रहा है। पहले धनतेरस फिर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज, इन पांच दिनों में आपको हर दिन अलग दिखने की चाह होगी। ऐसे में अपने दिवाली लुक को अधिक आकर्षक और ट्रेंडी बनाने के लिए आपको एक्ट्रेसेज के लेटेस्ट पारंपरिक लुक से टिप्स लेने की जरूरत है। अभिनेत्रियों के लेटेस्ट एथनिक वियर फैशन की बात आई है तो बता दें कि अभिनेत्री दिया मिर्जा का एक नई आउटफिट लुक सामने आया है, जो त्योहारों के लिए बेस्ट है। इस साल में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए दिया मिर्जा लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। चलिये देखते है दिया मिर्जा का त्योहार के लिए खूबसूरत एथनिक वियर लुक।

Diwali 2021 Fashion Dia Mirza white lehenga gives Graceful look
दिया मिर्जा का पांपरिक लुक - फोटो : instagram/diamirzaofficial

हाल ही में दिया मिर्जा ने अपनी पारंपरिक लुक में तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने शानदार सफेद लहंगा पहना है। दिया का लहंगा दुल्हन लुक के लिए एक दम सही है। जो पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद करता है और नये एक्स्पेरिमेंट करने से डरता नहीं है, उनके लिए दिया मिर्जा का लहंगा बेस्ट चॉइस है।

Diwali 2021 Fashion Dia Mirza white lehenga gives Graceful look
दिया मिर्जा का पांपरिक लुक - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दिया मिर्जा के सफेद रंग के लहंगे में सिल्वर जरी की कढ़ाई की गई है। लहंगे के निचले हिस्से में ब्लॉक डिजाइन दी गई है। लहंगे के साथ दिया मिर्जा ने मैचिंग सेमी स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है। जिसमें जरी की बारीक कढ़ाई की गई है। दिया मिर्जा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों में जुड़ा बनाकर गजरे से सजाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Fashion Dia Mirza white lehenga gives Graceful look
दिया मिर्जा का पांपरिक लुक - फोटो : instagram/diamirzaofficial

वैसे दिवाली के पर्व पर दिया मिर्जा की ये पीले रंग की साड़ी भी जचेंगी। दिया मिर्जा की इस साड़ी में पेड़ पौधों के प्रिंट दिए हुए हैं। हरा रंग के छोटे छोटे डिजाइन को जोड़ा गया है। ये हल्की साड़ी देखने में आकर्षक और आरामदायक लग रही है।

विज्ञापन
Diwali 2021 Fashion Dia Mirza white lehenga gives Graceful look
दिया मिर्जा का पांपरिक लुक - फोटो : instagram/diamirzaofficial

दिया मिर्जा ने अपनी इस साड़ी के साथ हरे रंग के ब्लाउज को पेयर किया है। बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं मिनिमल मेकअप से अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed