फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इन एक्ट्रेसेस के ये चार लहंगे पहनें इस दिवाली, आपके फैशन स्टाइल से इंप्रेस हो जाएंगे सभी

Thu, 04 Nov 2021 12:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 wear these four lehengas style of actresses on deepawali
दिवाली 2021 लहंगा स्टाइल - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

तीज त्योहार हो या शादी पार्टी लड़कियों के मनपसंद कपड़ो में लहंगा टॉप पर होता हैं। वैसे तो महिलाओं के पास ट्रेडिशनल ऑउटफिट में कई विकल्प होते हैं लेकिन अपने स्टाइल को अधिक ग्लैमरस बनाने के लिए लड़कियां लहंगा पहनना चाहती हैं। लहंगा में लड़कियों का लुक और फिगर काफी आकर्षक लगता है। 2 नवंबर से दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इन पांच दिनों के पर्व में आप 4 नवंबर को दिवाली की शाम आप लहंगा पहन कर लक्ष्मी गणेश की पूजा में शामिल हो सकती हैं। ऑफिस में दिवाली पार्टी में भी लहंगा लुक अच्छा लगेगा। हालांकि अगर आप दिवाली के मौके पर लहंगा पहनने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसे- आजकल किस तरह के लहंगे ट्रेंड में हैं? त्योहार के मुताबिक किस स्टाइल का लहंगा उपयुक्त रहेगा? इस तरह के सवाल आपके मन में भी हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लहंगा लुक से भी टिप्स ले सकते हैं। हाल ही में बी टाउन की हसीनाओं के लहंगा लुक में तस्वीरें सामने आईं हैं, जिससे आप भी आजमा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए एक्ट्रेसेस के चार लहंगा लुक, जो इस दिवाली आपको देंगे फैशनेबल स्टाइल। 

Diwali 2021 wear these four lehengas style of actresses on deepawali
दिवाली 2021 लहंगा स्टाइल - फोटो : instagram/katrinakaif

इन दिनों फ्लोरल लहंगा ट्रेंड में है। ये स्टाइल लुक देने के साथ ही आरामदायक और अफोर्डेबल भी है। हाल ही में कैटरीना कैफ फ्लोरल लहंगे में नजर आईं हैं। कैटरीना ने रेड और येलो रंग का फ्लोरल लहंगा पहना है। उनका फ्लोरल लहंगा फेस्टिव सीजन वाइब दे रहा है। इस खूबसूरत लहंगे के साथ कैटरीना कैफ ने लाल रंग की फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है।



 
Diwali 2021 wear these four lehengas style of actresses on deepawali
दिवाली 2021 लहंगा स्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

दिवाली पार्टी में शामिल होना है तो माधुरी का ये लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप माधुरी के लाइट पर्पल रंग के लहंगे को पहन कर ऑफिस जाएंगे तो दिवाली पार्टी में लोगों की नजर आप पर ही टिक जाएगी। डार्क, चमकीले और तड़क -भड़क कपड़ों के बीच माधुरी दीक्षित का ये हल्के रंग का लहंगा बेहद खूबसूरत और अलग रुक दे रहा है। इस लहंगे में सफेद दागों की बारीक कढ़ाई की गई है और व्हाइट पैच वर्क का काम हुआ है। पर्पल और सफेद रंग का ये लहंगा किसी भी लड़की पर जचेंगा। इस लहंगे के साथ माधुरी दीक्षित ने स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। उनके वी नेकलाइन ब्लाउज में बारीक कढ़ाई का काम किया गया है। माधुरी ने लहंगे के साथ एक मैचिंग साटन का दुपट्टा कैरी कर रखा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 wear these four lehengas style of actresses on deepawali
दिवाली 2021 लहंगा स्टाइल - फोटो : instagram/theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी का ये हरे रंग का लहंगा चोली भी फेस्टिवल सीजन के लिए बेस्ट है। इस लहंगे में लड़कियों को कम्फर्टेबल के साथ ही स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। शिल्पा के इस खूबसूरत लहंगे पर फूल और पत्तियों का डिजाइन बना हुआ है। लहंगे पर बॉर्डर में सीक्वेंस वर्क है। शिल्पा ने इस खूबसूरत लहंगे पर पिंक कलर की क्राॅप चोली पहनी है। वी नेकलाइन चोली चोली ने ट्रेडिशनल लुक को अधिक ग्लैमरस बना दिया है। 

विज्ञापन
Diwali 2021 wear these four lehengas style of actresses on deepawali
दिवाली 2021 लहंगा स्टाइल - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी कपूर का ग्रीन और गोल्डन लहंगा भी पार्टी और फेस्टिवल के लिए बेस्ट है। जान्हवी के पूरे लहंगे में मिरर वर्क है। लहंगे के साथ जान्हवी ने बैकलेस ब्लाउज मैच किया है। इसके अलावा लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और मैसी बन व हैवी ईयररिंग्स कैरी कर रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed