फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: धनतेरस से भाई दूज तक हर दिन अलग लुक के लिए पहनें ये पांच ड्रेस, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Thu, 04 Nov 2021 12:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Fashion tips from Dhanteras To Bhai dooj look
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : Instagram/instantbollywood

दीपावली के पावन महापर्व को उत्सव के तौर पर हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ये पर्व ज्यादातर लोगों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि इसमें पांच दिन उत्सव जैसे होते हैं। इस दौरान पूरे घर में चहल पहल रहती है। लड़कियों को घर की साज-सज्जा से लेकर खुद को संवारने तक कई काम होते हैं। लड़कियां दिवाली के पर्व में पांचों दिन अलग और खास दिखना चाहती हैं। इसके लिए कपड़ो, ज्वेलरी, मेकअप समेत तमाम आइडिया को आजमाती हैं। अगर आप भी इस दिवाली हर दिन खास लुक चाहती हैं तो सबसे पहले पांच दिन के उत्सव में अलग अलग तरह की ड्रेस को अपने वार्डरोब में शामिल करें। इसके लिए आप अभिनेत्रियों के ट्रेडिशनल लुक से फैशन टिप्स ले सकती हैं।  एथनिक कपड़ो से लेकर इंडों वेस्टर्न परिधानों तक को आप दिवाली में कैरी कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए दिवाली के पांचों दिन किस तरह के अलग-अलग पारंपरिक परिधान पहनकर लगा सकती हैं अपने लुक में चार चांद।


 
Diwali 2021 Fashion tips from Dhanteras To Bhai dooj look
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

धनतरेस पर क्या पहनें?

धनतेरस के दिन आप लाल रंग के परिधान पहन सकती हैं। आउटफिट का चयन करना चाहते हैं तो धनतरेस के दिन आप पारंपरिक लुक वाला प्लाजो और कुर्ता पहनें। लाल रंग के अलावा पीला, हरा, नारंगी आदि चटक रंगों का कुर्ता पहन सकती हैं, जिसमें क्रीम, सफेद, सुनहरा एवं किसी कॉन्ट्रास्ट रंग का प्लाजो पेयर करें। कुर्ते के मेचिंग की छोटी बिंदी लगाएं और झुमकियां कैरी करें।

Diwali 2021 Fashion tips from Dhanteras To Bhai dooj look
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/madhuri dixit

नरक चतुर्दशी पर क्या पहनें

इस दिन को रूपचौदस भी कहते हैं। आप नरक चतुर्दशी को काले रंग के कपड़े पहन सकती हैं। आप छोटी दिवाली यानी रूप चौदस को कोई घेर वाला फुल लेंथ स्कर्ट पहन सकती हैं। घाघरे को आप कुर्ते या टॉप के साथ पेयर करें। कानों में सिल्वर मेटल इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस ड्रेस में आपका लुक पारंपरिक और कंफर्टेबल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Fashion tips from Dhanteras To Bhai dooj look
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/balanvidya

दिवाली पर क्या पहनें?

दीपोत्सव का सबसे बड़ा और अहम दिन दिवाली होता है। इस दिन माता लक्ष्मी साक्षात आपके घर में आती हैं। इसलिए महिलाओं को दिवाली में अच्छे से सज-धजकर माता लक्ष्मी और गणपति जी का स्वागत करना चाहिए। आप दिवाली पूजन के दौरान लहंगा या साड़ी पहन सकती हैं। दिवाली पूजा में पीला या लाल रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में रंग का ध्यान देने के साथ ही पारंपरिक साड़ी लुक को कैरी करें। बनारसी, सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। अगर प्लेन साड़ी पहन रही हैं तो हैवी ब्लाउज पेयर करें। 

विज्ञापन
Diwali 2021 Fashion tips from Dhanteras To Bhai dooj look
दिवाली 2021 फैशन टिप्स - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

गोवर्धन पूजा के दिन क्या पहनें?

इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। इस दिन रिश्तेदार और दोस्तों का दिवाली मिलन समारोह भी होता है। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में आज के दिन भी ड्रेस अप होना लाजमी है। आप हैवी वर्क सूट पहन सकती हैं। इस तरह के परिधान से आपका त्योहार वाला फील भी बना रहेगा और कम्फर्टेबल भी रहेगी। आप अपनी किसी लॉन्ग कुर्ती को एंकल लेंथ पैंट या सलवार के साथ पेयर करें और दुपट्टा डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed