दिवाली 2021 की तैयारियां शुरु हो गई हैं। 4 नवंबर को दीपावली है। दीपों के पर्व की शुरुआत 2 नवंबर यानी धनतेरस के दिन से शुरू हो जाएगीा। ऐसे में महिलाएं हर दिन खास दिखना चाहेंगी। महिलाएं फेस्टिवल के पांचों दिन अलग अलग तरह के कपड़ों से खुद को स्टाइल देंगी लेकिन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आपके आउटफिट के मुताबिक हेयर स्टाइल सबसे जरूरी है। आप महंगे कपड़े पहन लें लेकिन अगर आपने उसके अनुरूप हेयर स्टाइल नहीं कैरी की है तो आपका लुक बिगड़ सकता है। वहीं साधारण कपड़ो में एक अच्छी हेयर स्टाइल आपके लुक को संवार सकती है। ज्यादातर महिलाएं अपने लुक के साथ साधारण चोटी, पोनी या फिर बालों को खुला रह कर स्टाइल कैरी करती हैं। लेकिन हम आपको ऐसी हेयर स्टाइल बनाना बताएंगे जो इस दिवाली आपके हर ड्रेस से मैच करेगी। अगली स्लाइड्स में देखिए दिवाली के लिए खास हेयर स्टाइल।
Diwali 2021: इस दिवाली बनाएं ये चार हेयर स्टाइल, हर ड्रेस पर करेंगे मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफ टाई हेयर स्टाइल
आप साड़ी से लेकर सूट तक किसी भी आउटफिट के साथ ये हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसमें आपके कुछ बाल टाई होंगे और पीछे से खुले हुए होंगे। इसे बनाने के लिए अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल कर लीजिए। इसके बाद आगे से सेंटर पार्टीशन करते हुए दोनों तरह के बालों को मेसी स्टाइल में पीछे ले जाते हुए पिन अप कर लें। बाकी के हेयर पीछे से ओपन रखें। इस हेयर स्टाइल के साथ आपका लुक स्टाइलिश लगेगा।
फ्रेंच चोटी
बालों को बांध कर रखना चाहते हैं कि अपने साड़ी या सूट लुक पर फ्रेंच चोटी बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल काफी प्यारी लगती है। छोटे बालों पर भी ये हेयर स्टाइल आपको पारंपरिक लुक देगी। हाफ फ्रेंच भी बना सकती हैं।
मेसी बन हेयरस्टाइल
आपके साड़ी लुक पर मेसी बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बालों के लिए एकदम परफेक्ट है। आप बन के साथ बालों को गजरे से भी सजा सकती हैं। इसके लिए पहले बालों की ब्रेड बनाकर उसे रोल करते हुए बन बना सकती हैं।
पोनीटेल हेयरस्टाइल
एथनिक कपड़ो के साथ सिंपल पोनीटेल हेयर स्टाइल या फ्रंट में बालों को लेफ्ट और राइट से पतली चोटी देकर पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकते हैं। इस हेयरस्टाइल को आप साड़ी के साथ दूसरी ड्रेस पर भी बना सकती हैं। इसे आप कई तरह से ट्विस्ट करते हुए भी बना सकती हैं।