कभी जोया तो कभी नागिन बनकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग और दमदार पहचान बनाने वाली सुरभि ज्योति की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग सुरभि ज्योति की एक्टिंग को तो पसंद करते ही हैं लेकिन उनके लुक और अदाओं के भी फैन हैं। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने फैशन सेंस के कारण फैंस के दिलों पर छाईं हैं। सुरभि अक्सर अपने अलग अलग लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुरभि को वेस्टर्न लुक और परिधानों के साथ ही भारतीय पारंपरिक लुक में देखा जाता है। सुरभि ज्योति के पास शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट का कलेक्शन है। उनके साड़ी और सूट लुक की बात करें तो वह भारतीय नारी की खूबसूरती को अपनी पारंपरिक लुक से प्रदर्शित करने में कभी नाकाम नहीं रहीं। फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की,जिसमें उन्होंने ग्रे रंग का कुर्ता कैरी कर रखा है। उनके इस लुक को सुरभि के कुर्ते के रंग ने अधिक ग्रेसफुल और स्टाइलिश बना दिया है। अगली स्लाइड्स में देखिए सुरभि ज्योति के ग्रे कुर्ता सेट में पारंपरिक लुक की तस्वीरें।
Diwali 2021: ग्रे कुर्ते में सुरभि ज्योति का ग्रेसफुल लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी बन सकती हैं ऐसे ही स्टाइलिश
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन