दिवाली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। पांच दिन के दीपोत्सव को खास बनाने के लिए लड़कियों को काफी तैयारी करनी पड़ती है। अच्छे और फैशनेबल कपड़ों से लेकर ब्यूटी केयर, मेकअप, हेयरस्टाइल आदि सब पर ध्यान देना पड़ता है। तब जाकर दिवाली स्पेशल बेस्ट लुक सामने आता है। लड़के हों या लड़कियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी सेल्फी, दिवाली फोटोज, अपना फेस्टिव लुक आदि को शेयर करते हैं। दिवाली पार्टी से लेकर दोस्तों व फैमिली फोटो में सबसे आकर्षक दिखना भी चाहते हैं। ऐसे में बेस्ट दिखना तो जरूरी हो जाता है। इस दिवाली अगर आप सबसे खास दिखना चाहती हैं और दिवाली पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो बिल्कुल परफेक्ट लुक के लिए कुछ खास मेकअप आइडिया हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं। इस मेकअप टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर कम समय में आप खूबसूरत दिखने लगेंगी। दिवाली पार्टी में लगभग हर नजर आप पर ही होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए दिवाली मेकअप टिप्स के बारे में।
आज का फैशन टिप्स: दिवाली पर पारंपरिक लुक को बनाना है खास, तो आजमाएं ये मेकअप आइडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर करें इंस्टेंट क्लीन अप
दिवाली में ड्रेस अप और मेकअप करने से पहले जरूरी है कि आप स्किन केयर पर ध्यान दें। समय कम होने पर आप घर पर ही इंस्टेंट क्लीन अप कर सकती हैं। इसके लिए शहद, बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। सर्कुलर मोशन में चेहरे को मसाज करते हुए क्लीन कर लें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा।
कंसीलर अप्लाई करने का तरीका
चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा बेदाग दिखेगा। कंसीलर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसका अधिक इस्तेमाल न करें। डार्क सर्कल पर एक से ज्यादा बार कंसीलर न लगाएं। लेयरिंग टेक्निक का इस्तेमाल करें। इसके लिए थोड़ा कंसीलर लगाएं फिर ब्लेंड करके सूखने दें फिर दोबारा कंसीलर लगाएं।
फाउंडेशन का करें कम इस्तेमाल
ज्यादातर महिलाएं फाउंडेशन को अधि लगा लेती है, फिर उनके चेहरे पर दरारे पड़ जाती हैं। फाउंडेशन लगाने के लिए गीले स्पंज का इस्तेमाल करें। मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। कंसीलर और फाउंडेशन को मिलाकर भी लगा सकती हैं।
लिपस्टिक शेड और आई मेकअप
मेकअप करते समय लिपस्टिप का महत्व होता है। ऐसी लिपस्टिक शेड का चयन करें जो आपके फेस पर सूट करे। आई मेकअप करते समय एक्सपेरिमेंट न करें। अपने चेहरे के मुताबिक मेकअप करें।